फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Panic in coastal villages due to rise in water level of Saryu by 20 cm

Sitapur News: सरयू का जलस्तर 20 सेमी बढ़ने से तटवर्ती गांवों में दहशत

Thu, 10 Jul 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 10 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Panic in coastal villages due to rise in water level of Saryu by 20 cm
रामपुर मथुरा क्षेत्र में बह रही सरयू नदी।     -संवाद
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सरयू का जलस्तर बुधवार को 20 सेमी बढ़कर 117.30 मीटर पर पहुंच गया। खतरे के निशान 119 मीटर से पानी 1.70 मीटर नीचे बह रहा है। उधर, गिरिजापुरी बैराजों से बुधवार को 2.07 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो मंगलवार को छोड़े गए पानी की तुलना में 1.04 लाख क्यूसेक ज्यादा है। इससे तटवर्ती गांवों में दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन


हालांकि पानी अभी नदी के दायरे में है। पहाड़ों पर बारिश और गिरिजापुरी बैराजों से छोड़े जाने वाले लाखों क्यूसेक पानी से हर साल सरयू नदी उफना जाती है। बेकाबू लहरें जब नदी से बाहर निकलती हैं तो तटवर्ती गांवों में तबाही मचाती हैं। बाढ़ व कटान से तराई में बसे 60 से अधिक गांव प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन


इस बार अभी बाढ़ नहीं आई है लेकिन नदी के पानी में उतार-चढ़ाव से लोग भयभीत हैं। पिछले सप्ताह कटान भी शुरू हो गया था। अब कटान थमा है पर खतरा अभी टला नहीं है। सरयू के जलस्तर में मंगलवार को कमी आने से ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिली थी। इसी बीच बुधवार को अचानक जलस्तर बढ़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 20 सेमी. की वृद्धि के साथ पानी 1187.30 मीटर पर पहुंच गया। ग्रामीणों के मुताबिक बैराजों से जब कम पानी छोड़ा गया तो जलस्तर 20 सेमी बढ़ गया है। बुधवार को पिछले 24 घंटों की तुलना में दोगुना पानी बैराजों से छोड़ा गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश भी रुक-रुककर हो रही है। ऐसे में सरयू का जलस्तर बढ़ने की आशंका बनी हुई है। इससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ व कटान का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed