फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Panic ensues after calf's head found missing; no footprints discovered

Sitapur News: बछड़े का सिर गायब मिलने से दहशत, नहीं मिले कोई पगचिह्न

Wed, 14 Oct 2026 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Panic ensues after calf's head found missing; no footprints discovered
सिधौली। टडई कला गांव में घर के बाहर बंधे बछड़े का मंगलवार सुबह सिर गायब मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार रात हुई घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को घटनास्थल और आसपास किसी जंगली जानवर के पगचिह्न नहीं मिले। वन दरोगा ने आशंका जताई कि बछड़े की मौत के बाद कोई जानवर उसका सिर खींच ले गया।
विज्ञापन



सिधौली वन रेंज के टडई कला गांव निवासी शिवराम मास्टर का बछड़ा घर के बाहर बंधा था। मंगलवार सुबह उठने पर उसका सिर गायब मिला। प्रधान प्रतिनिधि कफील ने वन विभाग को सूचना दी। वन दरोगा रामसेवक वर्मा टीम के साथ गांव पहुंचे और बछड़े के सिर की तलाश की। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी सिर नहीं मिला। हमलावर जानवर के संबंध में भी कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला।
विज्ञापन


वन दरोगा रामसेवक वर्मा ने बताया कि बछड़े का पेट फूला हुआ था। आशंका है कि मरने के बाद सियार या कोई अन्य जानवर उसका सिर खाने के लिए खींच ले गया। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन



संदना इलाके में बाघिन और तेंदुए का सुराग नहीं
मिश्रिख वन रेंज के संदना इलाके में वन विभाग की टीम ने मंगलवार को संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बाघिन और तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। किसी वन्यजीव के ताजा पगचिह्न भी नहीं मिले। मिश्रिख रेंजर सिकंदर सिंह ने बताया कि टीमें लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed