फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Panchayat election activity intensifies, campaigning begins on social media

Sitapur News: पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, सोशल मीडिया पर प्रचार शुरू

Mon, 29 Sep 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 29 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Panchayat election activity intensifies, campaigning begins on social media
सीतापुर। सभी ब्लॉक क्षेत्रों में पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। भावी प्रधान पद के संभावित उम्मीदवार सोशल मीडिया पर प्रचार कर रहे हैं और मतदाताओं से जुड़ रहे हैं। वर्तमान प्रधान अपने विकास कार्यों का बखान कर रहे हैं, तो वहीं संभावित उम्मीदवार उनके कार्यों में कमियां निकाल रहे हैं। पंचायत चुनाव 2026 में होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में 1588 ग्राम पंचायतें हैं। बता दें कि अगले साल यानी कि 2026 में होने वाले प्रधानी के चुनाव काे लेकर संभावित उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है। सोशल मीडिया पर फोटो के साथ प्रधान पद का चुनाव लड़ने की संभावना जताते हुए प्रचार किया जा रहा है। त्योहारों पर शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं। गांवों की दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक आगामी प्रधानी के चुनाव को लेकर ही चर्चा हो रही है। सीट बदली तो वर्तमान प्रधान किस-किस को चुनाव लड़ाएंगे, इस पर मंथन शुरू हो गया है। ग्राम पंचायतों में अभी आरक्षण स्पष्ट नहीं होने के कारण अधिकांश भावी प्रधान अपनी तिजोरी खुलकर नहीं खोल पा रहे हैं, लेकिन प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed