फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pakistan's effigy burnt

पाकिस्तान का पुतला फूंक किया प्रदर्शन

Sat, 09 Oct 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pakistan's effigy burnt
पिसावां में पाकिस्तान का पुतला फूंकते बजरंग दल के पदाधिकारी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। कश्मीर घाटी में हिंदुओं की हो रही हत्या और पाकिस्तान के पीएम के भारत विरोधी बयानों के विरोध का असर जिले तक भी आ गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शनिवार को शहर समेत पूरे जिले में पाकिस्तान का पुतला फूंककर प्रदर्शन और नारेबाजी की। हंगामा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। हिंदूवादी संगठनों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया।
विज्ञापन

पीएम को संबोधित ज्ञापन सभी तहसील व जिला मुख्यालय पर संबंधित अफसरों को दिए गए। विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष विपुल सिंह के नेतृत्व में परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के हुजूम ने लालबाग चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। नारेबाजी करके विरोध प्रदर्शन किया गया। कश्मीर के बलिदानी हिन्दू-सिखों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा विहिप का प्रत्येक कार्यकर्ता एवं संपूर्ण हिंदू समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत जहरीले सापों का सिर कुचलना अच्छी तरह से जानता है। अब भारत के हाथों से ही इस्लामिक जिहादी आतंकवाद की कब्र खुदेगी। आठ अक्टूबर को पीएम को संबोधित दिल्ली में दिए गए ज्ञापन को जिला प्रशासन को दिया। मौके पर जिलाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, संगठन मंत्री कमलेश, कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, सौरभ अवस्थी, प्रमोद सिंह, सुनील टंडन नगर अध्यक्ष, कमलेश पांडे, कल्पनाथ सिंह, रामकृष्ण रस्तोगी, विमल शुक्ला, रितिक लाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरगांव संवाद के अनुसार विहिप व बजरंग दल, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हरगांव चौराहे पर पाक पीएम इमरान खां के पुतले को फूंका। अवसर पर स्वच्छता मिशन अभियान भाजपा के जिला संयोजक अखिलेश बाजपेयी, गोपाल शास्त्री, उपकारशील शुक्ला, अनुज सिंह भदौरिया, विजय मिश्रा, सनद मिश्र, संजय दीक्षित, रवि मिश्र आदि मौजूद रहे। मछरेहटा संवाद के अनुसार विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तानी पुतला दहन किया गया।
विहिप के मठ मंदिर प्रमुख महंत प्रीतम दास एवं जिला सह संयोजक आलोक मिश्रा, राम चन्द्र गुप्ता, मोहित गुप्ता, गोपाल तिवारी, अखिलेश अवस्थी, तुषार गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, बाबा दम्मू दास, राहुल तिवारी, सुभम त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे। पिसावां संवाद के अनुसार बजरंग दल के जिला सह संयोजक कुमुद सिंह ने बताया कि शनिवार को देश व्यापी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लल्ला सिंह, तारा चंद, अंकित भदौरिया, नवाब सिंह, धीरेन्द्र सिंह, अंकित सिंह, दीपक सिंह, पंकज मिश्रा, करतार सिंह, माधव बाजपेई, अतुल सिंह व पिसावां प्रखंड के विहिप बजरंग दल के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महमूदाबाद संवाद के अनुसार विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संकटा देवी मंदिर के बाहर पाकिस्तान का झंडा फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा अब पाकिस्तान से आरपार का युद्ध हो जाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में जिला धर्म प्रचार प्रमुख उत्तम गुप्ता, दक्ष पांडेय, सचिन नाग, शिवकुमार वर्मा, राहुल सैनी, सुभाष चन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed