फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   PAC jawans caught on CCTV stealing sweets

मिठाई चुराते सीसीटीवी में कैद हुए पीएसी जवान

Sun, 17 Oct 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
PAC jawans caught on CCTV stealing sweets
सीतापुर के रेउसा में मिठाई की दुकान से मिठाई चुराते पीएसी के जवान सीसीटीवी कैमरें में हुए कैद। - स - फोटो : SITAPUR
रेउसा (सीतापुर)। चोर, लुटेरों और डकैतों से आवाम को सुरक्षित रखने की सौगंध खाने वाले पीएसी के जवान ही एक दुुकान से मिठाई चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। फुटेज सामने आने के बाद अब पुलिस महकमे की फजीहत हो रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर अफसर जांच कराकर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

रेउसा इलाके में चौराहे के पास संकट मोचन हनुमान मंदिर के निकट रमेश यज्ञसैनी की मिठाई की दुुकान है। दुकान के सामने ही सीसीटीवी कैमरा लगा है। रविवार को सीसीटीवी फुटेज को खंगालते समय पीएसी के जवानों की फुटेज सामने आई। इसमें दो पीएसी के जवान टॉर्च की रोशनी में मिठाई की दुकान का काउंटर तोड़ उसमें रखी मिठाई को निकालकर खाते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

दुकान के सामने बगल में भी कुछ वर्दीधारी कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एसओ रेउसा महेश चंद्र पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे खुला राज
बताते हैं कि संकट मोचन हनुमान मंदिर से कई दिन पहले ठाकुर बाबा का बैग चोरी हो गया था, जिसमें कुछ रुपये थे। उसी को लेकर रविवार को दुकान के सामने लगे कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा था। पूरी फुटेज में बैग चोरी की घटना तो नहीं कैद हुई, लेकिन वर्दीधारियों का मिठाई चोरी करते सीसीटीवी फुटेज जरूर सामने आ गई। इसके बाद मामला खुल गया।
13 अक्तूबर की है घटना
दुुकान से मिठाई चुराते कैमरे में कैद हुई घटना 13 अक्तूबर की है। एसओ का कहना है कि इसी दिन वहां पर दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पीएसी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी।

पांच कर्मियों की हुई पहचान
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांच पीएसी के जवानों की पहचान कर ली गई है। इस मामले की रिपोर्ट एसपी को भेजी गई है। ये सभी पुलिस कर्मी 8वीं बटालियन पीएसी, बरेली के बताए जा रहे हैं। सीओ बिसवां सुशील कुमार सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश मिश्रा, सिपाही शिवम त्यागी, धर्मेंद्र सिंह, अमित कुमार, अनुज कुमार की पहचान हुई है। इन सभी की ड्यूटी वहां पर लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed