फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Oxygen plant will start in a week

हफ्तेभर में शुरू होगा ऑक्सीजन प्लांट

Sun, 20 Jun 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant will start in a week
जिला अस्पताल पहुंची ऑक्सीजन प्लांट की मशीन। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट अब जल्द शुरू हो जाएगा। इस प्लांट का आधारभूत ढांचा एक सप्ताह पहले ही तैयार हो गया था। रविवार को ऑक्सीजन प्लांट की तीन मशीनें जिला अस्पताल पहुंच गई हैं। अफसर एक सप्ताह के अंदर से इसे चालू करने की बात कह रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की सबसे अधिक किल्लत हुई थी। एक-एक सिलेंडर के लिए मारामारी मची थी।
विज्ञापन

हालात इतने खराब हो गए थे कि सीतापुर में लखनऊ, लखीमपुर, शाहजहांपुर व हरदोई जनपद के लोग ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए आते थे। अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट हो गया था। इस पर सरकार ने जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया था। इसके लिए करीब डेढ़ माह से कवायद चल रही है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट के लिए जिला अस्पताल के पिछले हिस्से में एनएचआई द्वारा आधार तैयार कर दिया गया है। यह एक सप्ताह पहले बनकर तैयार हो गया था। अब बस मशीनें लगने का इंतजार हो रहा था। यह इंतजार रविवार को खत्म हो गया। जब गुजरात से एक ट्रक तीन मशीनों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचा। इसको देखकर लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है। अब ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी। यह प्लांट एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट लगाने की जिम्मेदारी डीआरडीओ को दी गई है। इससे उम्मीद है। यह एक सप्ताह के अंदर शुरू हो जाएगा। इस प्लांट से पाइप लाइन के जरिए अस्पताल को सप्लाई दी जाएगी। इससे अस्पताल की दूसरे जनपदों से ऑक्सीजन मंगवाने की निर्भरता खत्म हो जाएगी। अस्पताल के पास खुद का प्लांट होने से भरपूर मात्रा में आक्सीजन हर समय उपलब्ध रहेगी।
ऑक्सीजन प्लांट का आधार तैयार हो चुका है। मशीनें आ गई हैं। उम्मीद है कि ये जल्द चालू हो जाएंगी। इससे भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन अस्पताल को मिलती रहेगी।
- अनिल अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed