{"_id":"616dbd397621d64e1f4d1f3c","slug":"oxygen-plant-closed-for-two-days-sitapur-news-lko600613650","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन प्लांट दो दिन से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन प्लांट दो दिन से बंद
विज्ञापन
सीतापुर के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट को सही करता इंजीनियर। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिला अस्पताल में दो दिन से ऑक्सीजन प्लांट ठप है। तकनीकी खराबी के कारण यह सोमवार को भी चालू नहीं हो सका। इससे मरीज को ऑक्सीजन कंसट्रेटर व आक्सीजन सिलेंडर दे रहे हैं। अस्पताल की पाइप लाइन शोपीस बनकर रह गई है।
जिला अस्पताल में हाल ही में पीएम केयर फंड से ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। इस प्लांट के जरिये सीधे पाइपलाइन से वार्डों में ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। यह प्लांट एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करता है। लेकिन यह दो दिन पहले बंद हो गया था। इसके बाद अस्पताल में बिछी पाइप लाइन शोपीस बनकर रह गई थी।
मरीजों को ऑक्सीजन की कमी पूरी करने के लिए ऑक्सीजन कंसट्रेटर इस समय सहारा बन रहे है। यह ऑक्सीजन कंसट्रेटर चिल्ड्रेन वार्ड से लेकर मेडिकल व इमरजेंसी में रखे हुए है। ऑक्सीजन सिलेंडर से भी मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। सोमवार को ऑक्सीजन प्लांट को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। अभी यह चालू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
बुखार से परेशान तीन बच्चे भर्ती
जिला अस्पताल में वायरल बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को तीन बच्चे बुखार से परेशान होकर भर्ती कराए गए है। तालगांव इलाके के मिर्जापुर निवासी अभय (6), इमलिया सुल्तानपुर इलाके के पसैनका निवासी मयंक (2) व खैराबाद इलाके के मासूमपुर निवासी लकी (2 माह) को बुखार आने पर भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद इनकी हालत में सुधार हुआ है।
जिला अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट को सही किया जा रहा है। अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।
- डॉ. अनिल अग्रवाल, सीएमएस