{"_id":"675a856e62940b267a04203d","slug":"overloaded-vehicles-running-on-roads-due-to-lack-of-action-sitapur-news-c-102-1-slko1037-123448-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कार्रवाई न होने से सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कार्रवाई न होने से सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन
Thu, 12 Dec 2024 12:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:10 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद क्षेत्र में चीनी मिल शुरू होने बाद इलाके की सड़कों पर गन्ना लदे ओवरलोड वाहन आवागमन में समस्या बनते जा रहे हैं। संकरी सड़कों पर क्षमता से अधिक गन्ना भरकर चल रहे ओवरलोड वाहन हादसे को दावत देने के साथ ही आए दिन लगने वाले जाम का कारण भी बन रहे हैं।
क्षेत्र की एकमात्र सहकारी किसान चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू हो गया। मिल प्रशासन द्वारा ग्रामीण इलाके में गन्ना केंद्र बनाए गए हैं। जहां किसान ट्रैक्टर-ट्राली या बैलगाड़ी से गन्ना लाते हैं। वहीं गन्ना क्रय केंद्र से मिल तक गन्ना ढोने के लिए बड़े-बड़े ट्राले या ट्रक का इस्तेमाल किया जाता है। गन्ने की ढुलाई में इस्तेमाल होने वाले ट्राले परिवहन विभाग की बिना अनुमति के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। निर्धारित क्षमता से अधिक गन्ना लादकर यह वाहन सेमरी मार्ग, नूरपुर पुल, रामकुंड चैराहा, बस स्टॉप, सिधौली रोड होते हुए मिल तक दौड़ते हैं।
मुख्य मार्गों पर ओरवलोड वाहन जाम का कारण बनते हैं। क्षमता से अधिक गन्ना लादकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कई बार अधिक वजन के चलते वाहन पलट भी जाते हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।