{"_id":"0049783e28f31b8ca45d5f9940d06130","slug":"outstanding-teachers-were-soon-honorarium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को जल्द दिया जाए बकाया मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को जल्द दिया जाए बकाया मानदेय
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समेकित शिक्षा के तहत कार्यरत शिक्षकों ने बकाया मानदेय की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसकी जरिए कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा में रिसोर्स एवं इंटीरेंट शिक्षक विभिन्न विकास खंडों में जुलाई 2015 में तैनात किए गए थे। इन शिक्षकों का जिम्मा निशक्तों को पढ़ाना है।
विज्ञापन
इस भर्ती में जिले से लेकर दूरदराज तक के सैकड़ों शिक्षक नियुक्ति हुए है, लेकिन अभी तक मानदेय नहीं मिला है। जिसकी वजह से दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। शिक्षकों का कहना है कि हम लोग किराए के मकान में रह रहे है।
विज्ञापन
जिसकी वजह से किराया भाड़ा व अन्य खर्च नहीं चल पा रहे है। इसको लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कई बार गुहार लगाई गई थी। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया था कि बजट का अनुमोदन जिलाधिकारी से मिलने के लिए लंबित है। जैसे ही अनुमोदन मिल जाएगा मानदेय ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
सीडीओ से भी मुलाकात की गई थी। उन्होंने भी आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसकी वजह से आर्थिक दिक्कतें उठानी पड़ रही है। शिक्षकों ने जल्द मानदेय दिलाने की मांग की। इस मौके पर दिलीप बाजपेई, आशीष कुमार मिश्र, अनीता मिश्रा, मनीष कुमार विश्वकर्मा, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।