फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Outrage erupts over the rape of a girl; demand for hanging of the accused

Sitapur News: बच्ची से दुष्कर्म पर फूटा आक्रोश, आरोपी को फांसी देने की मांग

Wed, 11 Feb 2026 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Outrage erupts over the rape of a girl; demand for hanging of the accused
सकरन। बिसवां में पांच वर्षीय दलित बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के 24 घंटे के भीतर एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसओजी की मदद से आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अब महिलाओं ने आरोपी की फांसी की मांग उठाई है। विभिन्न संगठनों की महिलाओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया है, वहीं, इस न्याय की लड़ाई में उनका साथ देने की बात कही है।
विज्ञापन


बिसवां के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बच्ची सोमवार शाम घर के बाहर से खेलते हुए लापता हो गई थी। देर रात उसका शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर बनी एक झोपड़ी में चारपाई पर पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। इस दौरान सकरन के पंचमपुरवा गांव निवासी सुरेंद्र यादव की घटना के समय गांव में मौजूदगी की जानकारी हुई। एसओजी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह व बिसवां पुलिस की टीम ने बिसवां के लहसड़ा में मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। इस घटना ने महिलाओं को झकझोर दिया है। अमर उजाला से बातचीत में महिलाओं ने बिसवां की घटना को लेकर आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


हर ओर उठ रही कड़ी सजा की मांग...
इस तरह की घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है। अब इसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
- ज्ञानवती भार्गव, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी महिला सभा व उमरा खुर्द प्रधान

मासूम के साथ जो दरिंदगी की गई है, वह अक्षम्य अपराध है। इसमें आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए। महिलाओं को महिला अपराधों के प्रति जागरूक होने की भी आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीलम राज, प्रधान खजुरा


ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले दरिंदों को तत्काल फांसी दी जानी चाहिए। जिससे फिर कोई अपराधी महिलाओं की ओर गलत नजर से देखने की हिम्मत न जुटा सके।
- ममता मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता, तारापारा


सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी संजीदा है। आरोपी ने जो घिनौना कृत्य किया है वह माफी लायक नहीं हैं। उसके लिए फांसी की सजा भी कम है।
- विनीता राज, भाजपा मंडल महामंत्री व प्रधान लखुआ बेहड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed