फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Organic manure will be made in all cowsheds

Sitapur News: सभी गोशालाओं में बनाई जाएगी जैविक खाद

Thu, 10 Aug 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 10 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Organic manure will be made in all cowsheds
सीतापुर। जिले की सभी गोशालाओं में जैविक खाद बनाई जाएगी। इससे किसानों को भी जोड़ा जाएगा, उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस काम के लिए पशुपालन विभाग की ओर से योजना बनाई जा रही है। इससे गो आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा और रासायनिक खादों पर किसानों की निर्भरता कम होगी। कृषि विभाग की ओर से 75 गोशालाओं में जैविक खाद बनाने की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

रासायनिक खादों के दुष्प्रभाव से किसानों की रुचि जैविक खाद की तरफ बढ़ रही है। जैविक खाद से जमीन की उर्वरा शक्ति बढदेगी। साथ ही पैदा होने वाला अनाज स्वादिष्ट होगा। पशुपालन विभाग 168 गोशालाओं में जैविक खाद बनाने के लिए योजना बना रहा है। इसके लिए विभाग के सभी चिकित्सकों सहित अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएन शुक्ला ने बताया कि कृषि विभाग से समन्वय करके सभी गोशालाओं में जैविक खाद बनाई जाएगी। इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायत का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


घन जीवामृत और बीजामृत 48 घंटे में होता है तैयार
कृषि विभाग के तकनीकी अधिकारी हरद्वारी लाल ने बताया कि एक सप्ताह में एक बार में दो सौ लीटर जीवमृत तैयार होता है। जबकि घन जीवामृत और बीजामृत 48 घंटे में तैयार होता है। जीवामृत बनाने के लिए पानी, देशी गाय का गोबर, गोमूत्र, गुड़ और बेसन की आवश्यकता होती। उप कृषि निदेशक डाॅ. एसके सिंह ने बताया कि गोशालाओं के आसपास के किसानों को गोशाला से जोड़ने के लिए जैविक खाद बनाई जा रही है। जिससे वह यहां से जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत बनाने के प्रक्रिया को सीख सकें। साथ ही उसका प्रयोग अपनी खेती में करें, जिससे गो आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed