फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Order reached teachers ID

शिक्षकों की आइडी पर पहुंचा आदेश

Sat, 02 Jan 2021 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Order reached teachers ID
सीतापुर। 2021 का पहला दिन शिक्षकों के लिए खुशखबरी लेकर आया। इस दिन अंतरजनपदीय स्थानांतरण की सूची भले ही जारी न हो सकी हो लेकिन शिक्षकों की आईडी पर ट्रांसफर का आदेश आ गया है। अब सभी कार्यमुक्त होने के लिए बीएसए दफ्तर में हाजिरी लगा रहे हैं लेकिन विभाग को अभी तक ट्रांसफर की सूची न मिलने की वजह से वह शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। इसके तहत शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। फिर इन आवेदनों की जिला स्तर पर जांच हुई थी। इस प्रक्रिया के बाद ट्रांसफर के लिए सीधे आवेदन शासन को फॉरवर्ड कर दिए गए थे। आवेदन के समय शिक्षकों ने तीन विकल्प भरे थे। इनमें से पहला विकल्प शिक्षकों को मिला है। ज्यादातर शिक्षकों ने अपने मूल जनपद में जाने के लिए आवेदन किया है क्योंकि जिले में गैर जनपद के शिक्षकों की काफी तादाद है।
विज्ञापन

जिले में 4108 शिक्षकों ने आवेदन किया था। फिर इनकी जिला स्तर पर गहनता से जांच की गई जिसमें 508 आवेदन मानकों पर खरे नहीं उतरे थे। इसकी वजह से ये रिजेक्ट कर दिए गए थे। 3600 आवेदन सही मिले थे। जिले का आवंटन शासन स्तर से होना था। नए साल पर सूची आने की उम्मीद की जा रही थी। शासन ने विभाग को सूची तो नहीं दी लेकिन शिक्षकों का स्थानांतरण करके उनकी आईडी पर आदेश डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शिक्षक इस आदेश को लेकर बीएसए कार्यालय पहुंच रहे हैं। वहां कोई पुख्ता सूची न होने की वजह से विभाग इनके ट्रांसफर का मिलान नहीं कर पा रहा है। इस वजह से ये शिक्षक गैर जिले के लिए कार्यमुक्त नहीं हो सकते हैं। इससे नए साल पर ट्रांसफर होने से शिक्षकों में खुशी जरूर है लेकिन उन्हें कार्यमुक्त होने के लिए कुछ इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed