फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Opium worth five crores recovered from the truck

ट्रक से पांच करोड़ की अफीम बरामद

Tue, 30 Aug 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Opium worth five crores recovered from the truck
सीतापुर। पुलिस ने दिल्ली की ओर जा रहे एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक से पांच करोड़ की अफीम बरामद की गई। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रेसवार्ता में एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि आईजी रेंज लखनऊ की सर्विलांस टीम और खैराबाद पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान जिला लखीमपुर खीरी के थाना संपूर्णानगर के निवासी कलविन्दर सिंह को एक गैस गोदाम निकट राधेलाल चौराहे के पास से पकड़ा। जब उसके ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें पांच किलो अफीम बरामद हुई। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये है। आरोपी ने बताया कि वह गुवाहाटी से दिल्ली तक ट्रक के जरिये सामान लाने और ले जाने का काम करता था।
विज्ञापन

इस दौरान ही उसका कुछ लोगों से संपर्क हो गया जो कि उसे अफीम को लाने और ले जाने की बात कहकर पैसे देने की बात कहने लगे। आरोपी भी इस धंधे में लिप्त हो गया। बिहार से एक युवक ने उसको अफीम दी थी जो उसे पश्चिम के जिलों मुरादाबाद आदि में ले जानी थी। किस व्यक्ति ने अफीम दी थी और किस को अफीम बेचनी थी, इसको लेकर दो और आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। जिनके खिलाफ केस दर्ज कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह किलो गांजा सहित पांच दबोचे
सीतापुर। नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के तहत विभिन्न थानों ने अभियान चलाकर पांच आरोपियों को छह किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि रामपुर कलां पुलिस टीम ने 1400 ग्राम गांजा सहित श्रवण कुमार उर्फ छोटू निवासी ग्राम मरसंडा मानपुर, महमूदाबाद पुलिस ने 1250 ग्राम गांजा सहित भोलानाथ उर्फ मोनू गोस्वामी निवासर पोखरा गोसाई, रेउसा पुलिस टीम ने 2110 ग्राम गांजा सहित पप्पू अवस्थी निवासी मारकापुर, रामजी तिवारी निवासी जामोली को इमलिया सुल्तानपुर पुलिस टीम ने 1550 ग्राम गांजा सहित नैमिष, मनीष वर्मा निवासी ग्राम सेमरहन, कुलजीत निवासी रामपुर बूढ़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed