फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Only the proposer will get admission with the candidate

उम्मीदवार के साथ सिर्फ प्रस्तावक को ही मिलेगा प्रवेश

Wed, 14 Apr 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Only the proposer will get admission with the candidate
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह ने विकासखंड परिसर में नामांकन की तैयारियों का मुआयना किया। पुलिस व्यवस्था सहित सभी तैयारियां मुकम्मल मिली। उन्हें बताया गया कि उम्मीदवार के साथ में प्रस्तावक ही गेट के अंदर जा सकेंगे।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा विकासखंड में 17 व 18 अप्रैल को पंचायत के तीन पदों के लिए नामांकन जमा किए जाएंगे। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर नामांकन की तैयारियों का औचक निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने विकासखंड परिसर व थाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार चौरसिया ने बताया, कोविड-19 से बचाव के साथ नामांकन करने के लिए उम्मीदवार के साथ में प्रस्तावक ही गेट के अंदर प्रवेश करेंगे। भीड़ एकत्रित नहीं होगी। मास्क एवं सैनिटाइजर की उचित व्यवस्था के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। डीएम व एसपी ने थाने पहुंचकर कार्यालय, शस्त्रागार सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया। यहां की तैयारियों से दोनों अधिकारी संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में थाना अध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया को कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। चांदपुर बाजार स्थित पंडित संतोषी लाल शुक्ल इंटर कॉलेज में मतगणना कार्य किया जाना है। यहां पहुंचकर बारीकी से जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम महमूदाबाद सुरेश कुमार, सीओ रविशंकर प्रसाद, खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed