फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Only five devotees enter the temple at one time

मंदिर में एक बार में पांच श्रद्धालुओं को ही एंट्री

Mon, 12 Apr 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Only five devotees enter the temple at one time
नैमिषारण्य में चक्रतीर्थ पर निरीक्षण करते आईजी लक्ष्मी सिंह। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
नैमिषारण्य (सीतापुर)। 13 अप्रैल मंगलवार से शुरू हो रहे नवरात्र की तैयारियों को परखने के लिए सोमवार को लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह नैमिषारण्य पहुंची। पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आईजी ने कोविड नियमों से ही मंदिर में श्रद्वालुुओं को पूजा करने की एंट्री मिलने के आदेश दिए, इसके बाद वह लखनऊ को रवाना हो गईं।
विज्ञापन

आईजी लक्ष्मी सिंह सोमवार की शाम को नैमिष पहुंची। उनके साथ डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह भी रहे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तैयारियों को देखने के लिए खुद सीएम ने आईजी को नैमिष भेजा है। उन्होंने बारीकी से इसका निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान वे चक्रतीर्थ व मां ललिता देवी मंदिर पहुंची। जहां पर पुरोहित सचिन पांडेय से चक्रतीर्थ के खुलने और बंद करने के समय की जानकारी ली। उसके साथ ही वहां पर विशेष और आम दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए चेंज रूम की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। आईजी ने इसके बाद डीएम और एसपी को चक्रतीर्थ पर सुरक्षा व्यवस्था, कोविड गाइडलाइन का पालन सख्ती से कराने के निर्देश दिए। आईजी ललिता देवी मंदिर पहुंची। यहां पर उन्होंने मां ललिता देवी मंदिर में मत्था टेका और पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा काफी अहम है। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन को मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराना होगा। सेनेटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने के लिए अनाउंसमेंट कराना होगा। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ ही तीर्थ में एक बटालियन पीएसी तैनात रहने के आदेश दिए।
कहा कि मंदिर में एक साथ पांच श्रद्धालुओं को ही दर्शन करने की अनुमति रहेगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने यही गाइड लाइन जारी की है। इसमें किसी प्रकार की कोई अनदेखी न हो। एक साथ पांच श्रद्धालु जब पूजा कर लें, तभी दोबारा पांच भीतर जाएंगे। आईजी ने मंदिर के बाहर दुकान लगाए दुकानदारों से मंदिर में श्रद्धालुओं की आवक, सुरक्षा व्यवस्था के अलावा नवरात्र पर होने वाली भीड़भाड़ की जानकारी ली।
आईजी लक्ष्मी सिंह ने दुकानदारों से कोविड नियमों के प्रति जागरूक करने को कहा। निरीक्षण के बाद आईजी लखनऊ रवाना हो गईं। मौके पर एएसपी साउथ एनपी सिंह, सीओ मिश्रिख महेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

पंचायत चुनाव पर भी की बात
नवरात्र की तैयारियों और सुरक्षा का जायजा लेने पहुंची आईजी ने पंचायत चुनाव को लेकर लेकर भी डीएम, एसपी से बात की। कहा कि तैयारियों को मुकम्मल करने में और तेजी लाई जाए। चुनाव हर हाल में शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed