फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   only 7 got positive

सिर्फ 7 मिले पॉजिटिव

Fri, 04 Jun 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
only 7 got positive
सीतापुर। जिले में कोरोना का संक्रमण अब अंतिम सांसे गिन रहा है। शुक्रवार को पूरे जिले में महज सात केस आए हैं। इन मरीजों को होम आइसोलेट करके इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में बेकाबू कोरोना की लहर अब काबू होती दिख रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 3598 लोगों की जांच की गई जिनमें से सिर्फ सात लोग संक्रमित मिले हैं। खास बात यह है कि सभी मरीज शहर के बजाए ग्रामीण इलाके के हैं।
विज्ञापन

मरीजों के घर पर स्वास्थ्य विभाग ने दवाइयां पहुंचाकर होम आइसोलेट करा दिया है। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या महज 121 बची है। सबसे राहत की बात यह है कि जिले में शुक्रवार को कोई मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि जिले के चल रहे तीन कोविड अस्पताल कोरोना मुक्त हो गए हैं। केवल एक गंभीर मरीज जिला अस्पताल के एल-टू में भर्ती है। बाकी खैराबाद, हिंद अस्पताल व जिला महिला चिकित्सालय में एक भी मरीज नहीं है। पिछले एक माह में 3933 लोग ठीक हो गए हैं।

18 प्लस युवाओं का टीकाकरण जिले में तेजी से चल रहा है। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि रोजाना 1400 युवाओं को पहली डोज का टारगेट मिला है। यह टारगेट 14 सेंटरों को बांट दिया गया है जबकि शहर में चार स्पेशल सेंटर चल रहे हैं। पिछले तीन दिन में टारगेट के सापेक्ष 80 फीसद युवाओं ने टीकाकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed