{"_id":"6668cf3b39a059334a04e4a4","slug":"one-youth-died-three-injured-in-a-collision-between-bikes-sitapur-news-c-13-1-lko1062-754075-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल
Wed, 12 Jun 2024 03:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र में सीतापुर गोला मार्ग पर बेलगवां गांव के पास मंगलवार रात को बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बेलगवां गांव निवासी पंकज (30) पुत्र बहोरी लाल अपने साथी नेतराम के साथ कुछ घरेलू सामान लेने काजी कमालपुर बाजार गए थे। रात में वे वापस आ रहे थे। इसी दौरान सीतापुर की ओर से बाइक से काजी कमालपुर निवासी शिवा व छोटे बच्चे के साथ आ रहे थे। तभी दोनों बाइकों में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे पंकज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, साथी नेकराम व दूसरी बाइक का चालक व छोटा बच्चा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक डाॅ. सुमित शुक्ला ने घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।