{"_id":"5815e4684f1c1b980dbc2d18","slug":"one-killed-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक की मौत, चार और चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक की मौत, चार और चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
मच्छर
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू का रोग बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को भी डेंगू पीड़ित एक मरीज ने दम तोड़ दिया। जबकि चार नए मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों में दो मरीजों को लखनऊ रेफर किया गया है। जबकि दो को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। इन मरीजों के सामने आने से डेंगू की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 272 से बढ़कर 276 हो गई है। वहीं अब तक 26 लोग दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर निवासी शिवकुमार (35) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिवार के सदस्यों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में दिखाया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद डेंगू होने की पुष्टि की। प्लेटलेट्स 25 हजार के करीब थी। परिवार के सदस्यों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां पर रविवार को इलाज के दौरान शिवकुमार ने दम तोड़ दिया। कमलापुर कस्बा निवासी राम बिलास की पत्नी बिट्टो देवी (45) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। परिवार के सदस्यों ने उसे क्षेत्र के प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया, जहां पर डॉक्टर ने डेंगू का संदेह जताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे डेंगू होने की पुष्टि की। उसकी प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही थीं। रविवार को डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। इधर, रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर नेवादा निवासी कृष्ण चंद्र शुक्ला की पत्नी वरुणा देवी (55) भी डेंगू की चपेट में आ गई हैं।
उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे भी लखनऊ रेफर कर दिया है। लहरपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला छावनी निवासी मनोज कुमार (40) भी एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। परिवार के सदस्यों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में दिखाया।
जहां पर डॉक्टरों ने उसे डेंगू की चपेट में आने की पुष्टि करते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी मैनुद्दीन की पत्नी जोहरा (40) भी डेंगू की चपेट में है। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर उसकी सेहत में सुधार होने की बात कह रहे हैं।