फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   one died of corona, four infected

कोरोना से एक की मौत, चार संक्रमित

Sun, 20 Jun 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
one died of corona, four infected
सीतापुर। जिले में कोरोना का संक्रमण भले ही कम हो गया हो, लेकिन मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को एक मरीज की संक्रमण से मौत हो गई। चार और लोग संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 10 जून को दो लोगों की मौत हुई थी। जिले में अब मरने वालों का आंकड़ा 178 हो गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण कम होता जा रहा है। लेकिन मौतों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। पिछले 10 दिन से कोरोना से एक भी मौत न होने से राहत महसूस की जा रही थी। 10 जून को दो लोगों की मौत हुई थी। उसके बाद यह संख्या शून्य आ रही थी। रविवार को स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर एक मरीज की मौत की सूचना फीड की गई है।
विज्ञापन

अब विभाग मरीज के बारे में जानकारी जुटा रहा है। चार लोग संक्रमित मिले है। इन मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 30 हो गई है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया जिले के कोविड अस्पताल कोरोना मरीजों से मुक्त हो चुके हैं। रिकवरी रेट भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। एक्टिव मामले भी जल्द शून्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed