{"_id":"5d7bdb4b8ebc3e0131498823","slug":"one-died-in-road-accident-sitapur-news-lko481381044","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों की भिडंत में चालक की मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारों की भिडंत में चालक की मौत, तीन जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद (सीतापुर)। सीतापुर-लहरपुर मार्ग पर गुरुवार की देर रात दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक कार चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबर सराय निवासी प्रमोद पांडेय (48) पुत्र राजाराम पांडेय कार चालक है। यह अपने वाहन में कस्बे के ही तहसील कॉलोनी निवासी वीरेंद्र कुमार उनकी दो वर्षीय पुत्री प्रसिद्धि और रिश्तेदार त्रिवेंद्रम को लेकर गुरुवार को सीतापुर आया था।
देर रात करीब दस बजे सीतापुर से लहरपुर लौटते समय मूसेपुर गांव के करीब अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत के बाद कार सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। खैराबाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह चारों घायलों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान चालक प्रमोद ने दम तोड़ दिया। तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह का कहना है कि दूसरे वाहन का चालक चोटिल हुआ था लेकिन दुर्घटना के बाद अपना वाहन छोड़कर चला गया। दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं।