फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   one died in acciden, two injured

हादसे में पति की मौत, पत्नी व बेटी जख्मी

Wed, 14 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
one died in acciden, two injured
car accident - फोटो : अमर उजाला

हरगांव थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक को टक्कर किस वाहन ने मारी है, इसका पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इस वजह से सिर में गंभीर चोट लग गई।

विज्ञापन


खैराबाद के मोहल्ला तुर्कपट्टी निवासी मोहम्मद इस्लामुद्दीन (50) अपनी पत्नी नाजिमी (45) व पुत्री राबिया (15) के साथ मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था। सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर हरगांव के ग्राम बड़खेरवा के निकट किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल भागी लेकिन इस्लामुद्दीन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी पत्नी व पुत्री को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed