{"_id":"603547928ebc3e14ff1e7dee","slug":"one-dead-from-corona-one-positive-sitapur-news-lko5664065104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, एक पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, एक पॉजिटिव
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना का कहर कम हो गया है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। पॉजिटिव केस भले ही कम आ रहे हो, लेकिन मौतों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को एक पॉजिटिव की मौत हो गई। इससे जिले में मरने वालों की संख्या 83 पहुंच गई है। एक नया पॉजिटिव केस सामने आया है। उसे होम क्वारंटीन करके इलाज शुरू करा दिया गया है।
जिले में कोरोना इस समय सबसे निचले पायदान पर आ गया है। यह हम सभी के लिए राहत भरी खबर जरूर है। लेकिन कोरोना को अभी हल्के में लेने की जरूरत नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर मंगलवार को एक पॉजिटिव मरीज की मौत का आंकड़ा लोड किया गया है। यह मरीज कहां पर और कब से भर्ती था, स्वास्थ्य विभाग इसकी जानकारी एकत्र करने में जुट गया है। इससे जिले में कोरोना से मौतों की संख्या 83 पहुंच गई है। एक पॉजिटिव मरीज सामने आया है। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या छह पहुंच गई है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया दो मरीज होम क्वारंटीन है। दो मरीज लखनऊ में भर्ती है।
बरते सावधानी
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह का कहना है कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे है। भले ही जिले में इसका असर न दिखाई दे रहा हो, लेकिन जब तक संपूर्ण टीकाकरण नहीं हो जाता है तब तक एहतियात बरतने की सख्त जरूरत है। अभी संक्रमण कम जरूर हुआ है लेकिन खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। इसलिए जब भी घर से बाहर निकले तो मॉस्क जरूर लगाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। जरूरी काम होने पर बाहरी आवागमन करें। तभी हम अपने आप को पूर्ण रूप से सुरक्षित रख सकते है।