{"_id":"64e4dc97ca36ea505c098144","slug":"one-day-salary-of-three-officers-will-be-stopped-sitapur-news-c-102-1-slko1053-1768-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तीन अफसरों का रुकेगा एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तीन अफसरों का रुकेगा एक दिन का वेतन
Tue, 22 Aug 2023 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 22 Aug 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में 50 लाख रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं के कार्यों की जिलाधिकारी ने मंगलवार को समीक्षा की। इस दौरान यूपी सिडको के नोडल अफसर समेत जल निगम शहरी व ग्रामीण के सहायक अभियंता बैठक से नदारद रहे। उन्होंने अपनी जगह दूसरे को बैठक में भेज दिया। अफसरों की उदासीनता देखकर डीएम अनुज सिंह का पारा चढ़ गया। उन्होंने बैठक से नदारद दोनों सहायक अभियंता का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। वहीं, यूपी सिडको के नोडल अफसर का एक दिन का वेतन रोकने के लिए पत्राचार किया है।
समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किशुनपुर को जल्द पूरा कर हैंडओवर करने का निर्देश दिया। ब्लॉक रेउसा की ग्राम पंचायत खरौहा में अग्निशमन केंद्र के आवासीय व अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नैमिषारण्य-मिश्रिख में चक्रतीर्थ के प्रमुख प्रवेश द्वार व अन्य प्रवेश द्वार संग कॉरिडोर के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कारीडोर का जो स्ट्रक्चर बनाया जा रहा है उसको आर्किटेक्ट के साथ समन्वय स्थापित कर बनाएं। कार्यदायी संस्था सेतु निगम को पुल बनाते समय ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए अलग से वैकल्पिक मार्ग बनाने को कहा, जिससे लोगों को दिक्कत न हो। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकैचनपुर में विद्युत संयोजन जल्द पूरा करने, निर्माणाधीन बहुद्देशीय हाल अर्जुनपुर का निर्माण पूरा करने, आईएचएसडीपी के तहत नगर पालिका परिषद बिसवां में 252 आवासों के निर्माण कार्याें की प्रगति व पात्रों को आवंटन, सीएंडडीएस यूनिट- 53 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी नीमसार की मरम्मत व अन्य कार्याें की जानकारी ली। इस दौरान सीडीओ अक्षत वर्मा, सीएमओ डॉ हरपाल सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी तिलक सिंह व अन्य मौजूद रहे।
यूपी सिडको के कार्याें की जांच के लिए शासन को जाएगा पत्र
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने यूपी सिडको के कार्यों में लापरवाही व शिथिलता बरतने पर उनके कार्यों की जांच कराते हुये कार्यवाही के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए।