फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Old Sitapur's electricity going off for six hours

Sitapur News: छह घंटे गुल रही पुराने सीतापुर की बिजली

Tue, 19 Sep 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Old Sitapur's electricity going off for six hours
सीतापुर। पुराना सीतापुर उपकेंद्र के ट्रांसफॉर्मर में सोमवार रात तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से 15 से अधिक मोहल्लों में करीब छह घंटे बिजली बाधित आपूर्ति रही। मंगलवार सुबह नौ बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उपकेंद्र से मिरदही टोला, कजियारा, श्यामनाथ, मुंशीगंज, कोट सहित 15 से अधिक मोहल्ले जुड़े हुए हैं। सोमवार देर रात करीब तीन बजे अचानक ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गई। इसके चलते श्यामनाथ व कजियारा फीडर बंद हो गया। चार बजे तक आपूर्ति बहाल न हुई तो शहरवासियों ने अफसरों को फोन करना शुरू किया।
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि फॉल्ट आ गई है। इसे सही करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद कई तकनीकी टीमें उपकेंद्र पहुंचीं। मरम्मत का काम शुरू किया। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई। सुबह के समय बिजली न होने से घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। शहरवासियों की दिनचर्या प्रभावित हुई। अधिकतर लोग निजी हैंडपंप पर निर्भर रहे। एसडीओ द्वितीय हिमांशु पटेल ने बताया अब लाइन सुचारू रूप से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed