फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Oil supply stopped for not cooperating in investigation

जांच में सहयोग न करने पर तेल की आपूर्ति रोकी

Fri, 25 Jun 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Oil supply stopped for not cooperating in investigation
सीतापुर। आपूर्ति व बाट-माप विभाग और इंडेन ऑयल के अफसरों ने जिले के तीन पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। एक पेट्रोल पंप पर जांच के समय जिम्मेदारों के गैरहाजिर रहने की वजह से आपूर्ति बाधित कर दी गई है। बाकी दो पेट्रोल पंपों पर सब कुछ ठीक-ठाक मिला।
विज्ञापन

डीएसओ संजय कुमार प्रसाद, तहसीलदार महोली शिव कुमार शर्मा, वरिष्ठ निरीक्षक बाट-माप सत्येंद्र कुमार के साथ ही इंडेन ऑयल व भारत पेट्रोलियम के सेल्स अफसरों की टीम ने पेट्रोल पंपों पर औचक धावा बोला।
विज्ञापन

फिलिंग स्टेशन चडरा पर पंप प्रबंधक राजेश कुमार ने मौके पर आने से इनकार कर दिया। जांच में सहयोग न करने पर उनके पेट्रोल पंप पर कंपनी ने आपूर्ति रोकने की कार्रवाई की है। अब प्रकरण सुलझने के बाद उनके पंप को भारत पेट्रोलियम तेल देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ ने बताया कि दो अन्य पेट्रोल पंपों की भी जांच की गई जहां पर सब कुछ ठीक मिला। बताया कि नोजल की डिलीवरी को पांच लीटर माप यंत्र में लेकर जांच की गई। तेल की मात्रा पूरी निकली। वरिष्ठ निरीक्षक बाट-माप सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आगे भी निरीक्षण जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed