{"_id":"623e0dcb83a71c6616103043","slug":"officers-will-get-aadhaar-authentication-of-elderly-pension-beneficiaries-sitapur-news-lko6230693101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर कराएंगे बुजुर्ग पेंशन लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर कराएंगे बुजुर्ग पेंशन लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत चयनित लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण व आधार सीडिंग 31 मार्च तक कराया जाना है। वर्तमान में इस योजना के तहत 67337 लाभार्थियों को पेंशन प्राप्त हो रही है। जिसका विवरण एकीकृत पेंशन पोर्टल पर उपलब्ध है। डीएम विशाल भारद्वाज ने यह कार्य कराने की जिम्मेदारी सभी एसडीएम, बीडीओ और ईओ को दी है। जिससे समय से कार्य पूर्ण हो सके।
समाज कल्याण विभाग के एकीकृत पेंशन पोर्टल एसएसपीवाई-यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर पेंशनरों का आधार प्रमाणीकरण व आधार सीडिंग कराना अनिवार्य कर दिया गया है। यह कार्य प्रत्येक दशा में 31 मार्च तक पूर्ण कर लिया जाना है। साथ ही पेंशन पोर्टल पर पुराने आवेदक अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करते हुए अपने आधार को स्वयं सत्यापित कर सकते हैं।
डीएम ने समस्त एसडीएम, खंड विकास अधिकारियों व नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने अधीनस्थ कर्मियों से इसे समय सीमा के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। अभियान के रूप में प्रचार-प्रसार के साथ पेंशनरों का निर्धारित समय में आधार प्रमाणीकरण कराया जाए। साथ ही इसकी रिपोर्ट जिला समाज कल्याण अधिकारी को भेजना सुनिश्चित करें। (संवाद)