{"_id":"65f5ebaeecd60245e107eff4","slug":"officers-ran-to-remove-hoardings-as-soon-as-code-of-conduct-was-imposed-sitapur-news-c-102-1-stp1002-111378-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आचार संहिता लगते ही होर्डिंग हटाने दौड़े अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आचार संहिता लगते ही होर्डिंग हटाने दौड़े अफसर
Sun, 17 Mar 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। लोकसभा चुनाव का शंखनाद होते ही आचार संहिता प्रभावी हो गई है। जिले में आचार संहिता लगते ही शनिवार की दोपहर बाद सरकारी मशीनरी हरकत में आ गई। शहर समेत पूरे जिले में अभियान चलाकर होर्डिंग्स और बैनर हटवाने की कार्रवाई की गई।
चुनाव आयोग की ओर से तारीखों के ऐलान के साथ ही जिले का पुलिस-प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर आ गया है। आचार संहिता के बाद शनिवार दोपहर बाद एसडीएम सदर ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, सीओ सिटी अमन सिंह, ईओ नगर पालिका वैभव त्रिपाठी पूरी टीम के साथ शहर में निकले। राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स बैनरों को जेसीबी से हटवाया। वहीं, शाम को डीएम अनुज सिंह व एसपी चक्रेश मिश्रा ने शहर में भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। वहीं, लहरपुर में एसडीएम आकांक्षा गौतम, सीओ सुशील कुमार यादव ने विभिन्न राजनीतिक दलों की होर्डिंग, पोस्टर व बैनर हटाने का अभियान चलाया।
बिसवां में एसडीएम मनीष कुमार, सीओ उदय राज सिंह, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में बीएसएफ व पुलिस ने बड़ा चौराहा, झज्झर, अमरनगर, रायगंज, जोशी टोला, मंगरहिया, हजीरा रोड, जोशी टोला सहित सभी प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया। इसके बाद होर्डिंग्स व बैनर हटवाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
महोली में एसडीएम अभिनव कुमार यादव के नेतृत्व में सीओ अरुण कुमार, इंस्पेक्टर उमाकांत शुक्ला ने मिल गेट, कोतवाली, ब्लॉक, तहसील, बड़ागांव चौराहा आदि जगहों पर लगे पोस्टर, बैनर, फ्लैक्स आदि हटवाए। साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
सिधौली में एसडीएम अनिल कुमार व सीओ आलोक प्रसाद, अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव के नेतृत्व में नगर के विभिन्न स्थानों पर लगे फ्लेक्स व होर्डिंग उतरवाए गए। तंबौर में बाजार, बुढ़ानदीन चौराहा, गांजर तिराहा, रेउसा तिराहा पर लगी राजनीतिक दलों की होर्डिंग्स को अधिशासी अधिकारी प्रदीप गौतम व थाना प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने हटवाया। कमलापुर में थाना प्रभारी कृष्णबली सिंह ने अभियान चलाकर होर्डिंग्स हटवाई। तालगाव कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र सिंह तोमर ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होर्डिंग्स व बैनर हटवाए। इसके अलावा महमूदाबाद, मिश्रिख, रेउसा, पिसावां, संदना आदि इलाकों में भी होर्डिंग्स व अन्य प्रचार सामग्री हटवाने का अभियान चलाया गया।
.................
इस बार 31.80 लाख मतदाता करेंगे वोट
इस बार जिले में कुल 31 लाख 80 हजार 745 मतदाता लोकसभा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनकी विधानसभावार स्थिति निम्न है-
महोली- 3,83,506
सीतापुर-4,00,462
हरगांव- 3,26,281
लहरपुर- 3,59,903
बिसवां- 3,4,2338
सेवता- 3,18,626
महमूदाबाद- 3,26,603
सिधौली- 3,59,555
मिश्रित- 3,63,471
...............
मतदान केंद्र ग्रामीण- 2238
मतदान केंद्र शहरी- 148
कुल मतदान केंद्र- 2386
...............
बूथ ग्रामीण- 3178
बूथ शहरी- 460
कुल बूथ- 3638
.............
जोन- 32
सेक्टर- 327
......................
इपिक अनुपात : 55.88
.............
जेंडर अनुपात : 874