{"_id":"627963736c67cd3f5617ad50","slug":"officers-camped-in-patarakalan-village-sitapur-news-lko6298454168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पताराकलां गांव में अफसरों ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पताराकलां गांव में अफसरों ने डाला डेरा
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। सरकार के मंत्री जमीनी स्तर पर कामकाज को देखने के लिए गांव व शहरों में पहुंच रहे हैं। इसी के तहत कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना बुधवार को कसमंडा ब्लॉक के गांव पताराकलां में पंचायत भवन का निरीक्षण करेंगे। इसे लेकर कई विभागों के अफसर व कर्मियों ने गांव में डेरा डाल दिया है। सब कुछ दुरुस्त दिखाने की तैयारी जोरों पर हैं।
सोमवार को खंड विकास अधिकारी अवध प्रताप सिंह पताराकलां ग्राम पंचायत भवन में कार्यों की समीक्षा करते हुए दिखाई दिए। स्कूल की रंगाई पुताई के साथ गांव की हर गली में सफाईकर्मी सफाई करते दिखे। गांव के ज्ञानेन्द्र धनगर कहते हैं कि सरकार के मंत्री इसी तरह से गांवों का भ्रमण करें तो संचालित योजनाओं का काम दिखाई पड़ने लगेगा। विजय मिश्र बताते हैं कि सरकार योजनाओं को लागू करती है, लेकिन वह धरातल पर दिखाई नहीं देती।
आज शाम को आएंगे प्रभारी मंत्री
वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना 10 मई को शाम साढ़े छह बजे जिला मुख्यालय आएंगे। वह सात बजे जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में रात्रि प्रवास करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह 11 मई को सुबह साढ़े सात बजे शहर स्थित वाल्दा कॉलोनी का मुआयने करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद साढ़े आठ बजे जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं को देखेंगे। सुबह 9.30 बजे एलिया ब्लॉक के क्लार्कनगर स्थित गोशाला और शहर के बट्सगंज में स्थित कान्हा उपवन का मुआयना करेंगे। आरएमपी कॉलेज में लैपटॉप, टैबलेट वितरण करेंगे। सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक प्रशासन के साथ बैठक करेंगे। दोपहर सवा तीन बजे ब्लॉक कसमंडा के पताराकलां के पंचायत भवन को देखेंगे।