फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   officer ordered to gear up for Feeding

फीडिंग में तेजी लाएं नोडल अफसर

Tue, 25 Aug 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Tue, 25 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन

सीडीओ ने मंगलवार को अधिकारियों व कर्मचारियों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाने के कार्यों की समीक्षा कर प्रगति ली। बाद में उन्होंने अफसरों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ एसके सिंह ने कहा कि पहली बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पीपीपीएमएस साफ्टवेयर के माध्यम से ड्यूटी लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें विभागवार लोगों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।
विज्ञापन


सीडीओ ने कहा कि जिले में सभी विद्यालयों को मिलाकर करीब 525 विभाग हैं, इनमें 18 हजार कर्मचारी हैं। सभी की फीडिंग का कार्य किया जा रहा है। इसमें अभी तक माध्यमिक व बेसिक शिक्षा एवं पशु विभागों में कार्य ही शुरू नहीं किया गया। जिसे लेकर डीआईओएस, बीएसए, सीवीओ को तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओ एनआईसी एपी सिंह ने बताया डाटा फीडिंग के लिए विभागीय अफसरों को ही नोडल अफसर बनाया गया है। सभी को लॉगिन पासवर्ड व डिजिटल साइन की जानकारी दी। विभागों द्वारा इस पर कार्य भी शुरू कर दिया गया है।


करीब 125 विभागों का डाटा फीड भी हो चुका है। अन्य विभागों को जल्दी ही कार्य पूरा करने को कहा गया है। इस दौरान परियोजना निदेशक केके सिंह, डीडीओ डीके दोहरे सहित विभागीय अफसर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed