{"_id":"689256de2fc49f06c806c8a8","slug":"objections-resolved-final-list-will-be-published-today-sitapur-news-c-102-1-slko1037-137811-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आपत्तियां निस्तारित, आज प्रकाशित होगी अंतिम सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आपत्तियां निस्तारित, आज प्रकाशित होगी अंतिम सूची
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में ग्राम पंचायतों व जिला पंचायत के वार्डों का परिसीमन प्रस्तावित किया गया। इसकी सूची सभी ब्लॉकों में प्रदर्शित की गई। 29 जुलाई से दो अगस्त तक ग्राम पंचायतों से मात्र दो आपत्तियां आईं। मंगलवार को इन आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया। बुधवार को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। डीपीआरओ डॉ. निरीश चंद्र साहू ने बताया कि नई ग्राम पंचायत बनाने और वार्ड जोड़ने के लिए आपत्तियां मांगी गई थीं। ग्राम पंचायतों से पांच दिन में सिर्फ दो आपत्तियां आईं। जिला पंचायत में किसी ने आपत्ति नहीं दर्ज कराई है।
ये आपत्तियां आईं
डीपीआरओ कार्यालय में महोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुंड़ाहूसा निवासी हरिनाम सिंह ने ग्राम पंचायत के एक राजस्व गांव को हटाकर नई ग्राम पंचायत बनाने पर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायत में विवाद का उल्लेख किया है। वहीं, मछरेहटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कंदुआपुर निवासी रामसागर वर्मा ने एक वार्ड में दो वार्डों को जोड़ने के लिए आपत्ति दर्ज कराई है।