{"_id":"6788077471ca639373028386","slug":"now-there-will-be-four-vending-zones-in-sitapur-city-250-street-vendors-will-get-a-place-sitapur-news-c-102-1-slko1055-125365-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सीतापुर में शहर में अब होंगे चार वेंडिंग जोन, 250 पटरी दुकानदारों को मिलेगा ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सीतापुर में शहर में अब होंगे चार वेंडिंग जोन, 250 पटरी दुकानदारों को मिलेगा ठिकाना
विज्ञापन
वेंडिंग जोन के लिए बनाई जा रही जगह।
सीतापुर। शहर में पटरी दुकानदारों के लिए दो और वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। दो पहले से हैं। ऐसे में अब कुल चार वेंडिंग जोन में इन्हें दुकान लगाने का स्थायी ठिकाना मिल जाएगा। वहीं, इनके व्यवस्थित होने से अतिक्रमण व जाम की समस्या भी कम होगी। जिला प्रशासन ने वेंडिंग जोन में स्थान निर्धारण का प्लान तैयार किया है। नायब तहसीलदार अतुल सेन के मुताबिक, शहर में कुल 350 पंजीकृत पटरी दुकानदार हैं। कैंची पुल व लाल कपड़ा कोठी के पास दो वेंडिंग जोन पहले से बने हुए हैं। अब राजा कॉलेज मैदान (इलाहाबाद फील्ड) व जीआईसी चौराहे से पुराना सीतापुर जाने वाले मार्ग पर एक-एक वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। चारों वेंडिंग जोन में 250 पटरी दुकानदारों को स्थान दिया जाएगा।
लॉटरी के तहत होगा आवंटन
नायब तहसीलदार ने बताया कि लॉटरी व्यवस्था के एक नियत स्थान तय कर उसका आवंटन होगा, ताकि किसी के साथ भेदभाव न होने पाए। जिन स्थानों को आवंटित किया जाना है, उनकी मरम्मत कराई जा रही है। इसके बाद से प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी ने बताया कि पहले चरण में दो वेंडिंग जोन बनाकर 40 पटरी दुकानदारों को बसाया गया था। उन्हें पीएम स्वनिधि योजना के तहत भी लाभान्वित किया गया था। अब दो और वेंडिंग जोन बन जाने से 250 दुकानदारों को पक्की जगह मिल जाएगी।
-- -- -- -- --