फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Now the boundaries of five municipalities will be expanded

Sitapur News: पांच नगर पालिकाओं का अब होगा सीमा विस्तार

Fri, 23 May 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 23 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Now the boundaries of five municipalities will be expanded
सीतापुर। बीते निकाय चुनाव में जिन पांच नगर पालिकाओं के सीमा विस्तार की प्रक्रिया रुक गई थी, वहां इस बार सीमा विस्तार की कार्रवाई होगी। इसके लिए वर्ष 2022 में जारी सीमा विस्तार संबंधी अनंतिम अधिसूचना को आधार बनाते हुए शासन के निर्देश पर नए सिरे से इसकी कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन


सीमा विस्तार के दायरे में जिले की सीतापुर, खैराबाद, बिसवां, मिश्रिख और लहरपुर नगर निकाय से जुड़े क्षेत्र शामिल होंगे। सीमा विस्तार के बाद आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को निकाय सीमा में शामिल कर वहां नगरीय सुविधाओं का विस्तार होगा।
विज्ञापन


इन निकायों में सीमा विस्तार संबंधी कार्रवाई वर्ष 2022 में शुरू हुई थी। लेकिन यह कवायद अनंतिम प्रकाशन के बाद आगे नहीं बढ़ सकी। निकायों के सीमा विस्तार संबंधी मांग अरसे से की जा रही है। नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु भी इसके लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा विस्तार की कार्रवाई करने संबंधी शासन के पत्र से निकाय क्षेत्र से सटे ग्रामीण इलाकों के लोगों में शहरी बनने की आस फिर से जगी है। शासन ने इस तीन बिंदुओं पर संबंधित निकायों से सीमा विस्तार संबंधी प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed