फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Now patients will get the facility of testing every Wednesday at the Filaria Control Unit

Sitapur News: अब हर बुधवार फाइलेरिया नियंत्रण इकाई पर मरीजों को मिलेगी जांच की सुविधा

Tue, 19 Sep 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Now patients will get the facility of testing every Wednesday at the Filaria Control Unit
सीतापुर। फाइलेरिया के संभावित मरीजों को जांच के लिए भटकना न पड़े। इसको लेकर फाइलेरिया विभाग ने हर बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित फाइलेरिया नियंत्रण इकाई पर जांच शुरु कर दी है। यहां पर संभावित रोगियों के रक्त का नमूना लेकर उसकी जांच की जाएगी। जांच में धनात्मक पॉजिटिव पाए जाने पर मरीज का तत्काल उपचार शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर आने वाले सभी लोगों को फाइलेरिया के कारण, लक्षण और बचाव की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को अवकाश होने की दशा में बृहस्पतिवार को जांच होगी। सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि फाइलेरिया के मरीजों को चिह्नित करने के लिए उनके रक्त का नमूना रात में ही लिया जाता है। फाइलेरिया के परजीवी रात के समय खून में अधिक सक्रिय होते हैं। ऐसे में रात के समय रक्त का नमूना लेकर उसकी जांच करने से संक्रमण संबंधी रिपोर्ट सही आती है। उन्होंने बताया कि रक्त का नमूना लेने के बाद इसकी रक्त पट्टिका बनाई जाती है और फिर उसकी प्रयोगशाला में जांच की जाती है। सीएमओ ने बताया कि अगस्त में 226 लोगों के रक्त के नमूने लेकर उनकी जांच भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed