फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Now electricity theft will be caught by drone camera

Sitapur News: अब ड्रोन कैमरे से पकड़ी जाएगी बिजली चोरी

Thu, 15 Jun 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 15 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Now electricity theft will be caught by drone camera
सीतापुर। बिजली विभाग अब ड्रोन कैमरे की मदद से बिजली की चोरी पकड़ेगा। पहले चरण में ट्रायल के तौर पर शहर के सबसे अधिक बिजली चोरी करने वाले 10 मोहल्ले चिहिन्त किए गए हैं। इन मोहल्लों में चोरी पकड़ में आने के बाद मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। इसको लेकर कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

गर्मी में लगातार बिजली की डिमांड बढ़ती जा रही है। इस समय करीब 400 मेगावाट बिजली की रोजाना खपत हो रही है। लेकिन आपूर्ति के मुताबिक राजस्व नहीं मिल रहा है। चेकिंग अभियान में लगातार बिजली चोरी के मामले पकड़ में आ रहे हैं। अब इन घटनाओं पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रायल के तौर पर ड्रोन से निगरानी होगी। शहर के विद्युत वितरण मंडल प्रथम में आने वाले शहर के उन मोहल्लों में ड्रोन चलवाया जाएगा, जहां सबसे अधिक बिजली की चोरी होती है। इसके लिए शहर के पुराना सीतापुर, कजियारा, दुर्गापुरवा, हुसैनगंज, कोट, मिरदही टोला आदि मोहल्ले चिहिन्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मोहल्लों में लोग कटिया डालकर बिजली की अधिक चोरी कर रहे हैं। मीटर बाईपास कर भी चोरी हो रही है। कई बार औचक चेकिंग में यह खुलासे हो चुके हैं। अब ड्रोन चलवाकर इन पर प्रभावी तरीके से लगाम लगाई जाएगी। जल्द ही इसकी शुरुआत होगी। बिजली विभाग किराए पर ड्रोन लेेकर जल्द काम प्रारंभ करेंगा।

खंभे से पकड़ी जाएगी चोरी
बिजली विभाग का कहना है आमतौर पर लोग कटिया डालकर चोरी करते हैं। टीम जब चेकिंग करने पहुंचती है तो लोग ताला लगाकर गायब हो जाते हैं। सुबह कटिया हटा लेते हैं। अब इन सभी दिक्कतों से निजात मिलेगी। ड्रोन खंभों पर कनेक्शन की वास्तविक स्थिति देखेगा। उसके बाद चोरी करने वालों पर मुकदमा भी दर्ज करवा जाएगा।


पकड़ी जाएगी चोरी
ड्रोन कैमरे से बिजली की चोरी पकड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए शहर में जल्द अभियान शुरू किया जाएगा। किसी भी सूरत में बिजली चोरी नहीं होने दी जाएगी।
रवि गौतम, एसडीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed