{"_id":"5701675d4f1c1be226c81433","slug":"now-direct-bus-tnbuar-to-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तंबौर से कानपुर के लिए सीधी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तंबौर से कानपुर के लिए सीधी बस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांजरी क्षेत्र से कानपुर जिले की राह आसान हो गई है। रोडवेज की बस सेवा से गांजर के लोग काफी प्रसन्न नजर आ रहे हैं। अभी तक इस क्षेत्र से कानपुर जाने के लिए र्कोई सीधा साधन नहीं था।
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह पूर्व प्रदेश सरकार की ओर से क्षेत्र के लोगों के लिए लोहिया बस सेवा शुरू की है। कैसरबाग डिपो की एक बस तंबौर में लगाई गई है। यह बस सुबह सवा छह बजे कानपुर के लिए रवाना होती है। कानपुर का किराया 189 रुपये है।
विज्ञापन
कस्बे के शिवभगवान, विजेंद्र कुमार, आनंद कुमार, बुद्धी लाल आदि नागरिकों का कहना है कि अभी तक कानपुर जाने के लिए तंबौर से बिसवां जाना पड़ता था। बिसवां से सिधौली होते हुए लखनऊ जाना पड़ता था। जिसके बाद लखनऊ से कानपुर जाने के लिए साधन मिलता था। लेकिन अब तंबौर के नागरिकों को कानपुर के लिए सीधे बस सेवा मिल रही है। इससे लोगों का पैसा व समय बचेगा।
विज्ञापन