{"_id":"675a85c24d67e6d2ae07b50c","slug":"now-copy-of-family-register-will-be-available-online-sitapur-news-c-102-1-stp1002-123466-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अब ऑनलाइन मिलेगी परिवार रजिस्टर की नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अब ऑनलाइन मिलेगी परिवार रजिस्टर की नकल
Thu, 12 Dec 2024 12:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:12 PM IST
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। परिवार रजिस्टर की नकल के लिए अब ग्रामीणों को तहसील व ब्लाक कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। खसरा-खतौनी व घरौनी के बाद परिवार रजिस्टर की नकल भी ऑनलाइन मिल सकेगी। अभी तक परिवार रजिस्टर केवल ग्राम पंचायतों में है। सचिव इसकी कॉपी देते हैं। इस परेशानी को दूर कराने के लिए परिवार रजिस्टर को ऑन लाइन किए जाने की कवायद शुरु की गई है।
इसके लिए शासन ने पुराने अभिलेखों को डिजिटल करने के लिए एक कंपनी को जिम्मेदारी दी है। एडीओ पंचायत इकराम अली ने बताया कि डीपीआरओ के निर्देशानुसार ब्लाक के सभी सचिवों को बता दिया गया है कि कार्यदायी संस्था से संपर्क कर 16 दिसंबर तक लक्ष्मनपुर मे स्थित पंचायत भवन से संपर्क कर परिवार रजिस्टर को डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कराया जाए। इसमें लापरवाही बरतने वाले सचिवों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय होगी। बताया कि प्रत्येक गांव के परिवार रजिस्टर को डिजिटल फार्म में लाया जाएगा। ताकि परिवार रजिस्टर ऑनलाइन किया जा सके। इससे परिवार रजिस्टर की नकल लेने होने वाली परेशानी से पूरी तरह छुटकारा मिल सकेगा। साथ ही परिवार रजिस्टर की इंट्री में छेड़छाड़, नकल न मिलने की शिकायतों पर भी विराम लगेगा।
ऑनलाइन किए जाने से पहले परिवार रजिस्टर का सत्यापन कराना होगा। इसमें नाम, पता व उम्र के साथ जाति-धर्म, साक्षर-निरक्षर जैसे सभी 12 कॉलम में सूचनाएं दर्ज करना अनिवार्य होगा। जिनमें क्रमांक संख्या, मकान नंबर, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के सदस्यों का नाम, जाति, धर्म, पिता, पति का नाम, जन्म तिथि, साक्षर-निरक्षर सहित अन्य जानकारियां होती हैं