फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Notice to two sanitation workers for negligence

लापरवाही पर दो सफाई कर्मचारियों को नोटिस

Fri, 18 Jun 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Notice to two sanitation workers for negligence
महमूदाबाद (सीतापुर)। नगर पालिका परिषद महमूदाबाद में इस समय विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की हकीकत परखने शुक्रवार को ईओ ने निरीक्षण किया तो दो कर्मी काम में लापरवाही बरतते मिले। इस पर इनको नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

अधिशाषी अधिकारी शैलेंद्र दुबे ने शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे बेलदारी टोला, नई बाजार उत्तरी व दक्षिणी, खुदागंज के साथ संकटा देवी मंदिर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। बेलदारी टोला में सीता इंटर कॉलेज, रामजानकी मंदिर गली के साथ सभासद के घर को जाने वाली गली की सफाई के स्थलीय निरीक्षण के दौरान गंदगी देखी।
विज्ञापन

ईओ ने वार्ड के सफाई कर्मचारी सोनू व सीमा को निरीक्षण के दौरान फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस दौरान सफाई निरीक्षक राम नरेश, रामगोपाल विश्वकर्मा व सभासद चक्र सुदर्शन पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ शैलेंद्र दुबे ने बताया कि पालिका द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान में नाली-नालों की सफाई व कूड़ा निस्तारण का कार्य प्रमुखता से कराया जा रहा है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले सफाईकर्मियों को नोटिस जारी किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed