{"_id":"61098e558ebc3e3ca91682be","slug":"notice-to-nine-including-sdm-misrikh-for-laxity-in-disposal-sitapur-news-lko589789590","type":"story","status":"publish","title_hn":"निस्तारण में ढिलाई पर एसडीएम मिश्रिख समेत नौ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निस्तारण में ढिलाई पर एसडीएम मिश्रिख समेत नौ को नोटिस
विज्ञापन
सीतापुर। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता शामिल जन शिकायतों के निस्तारण में भी जिले में तैनात अफसर लापरवाही बरत रहे हैं। जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एसडीएम मिश्रिख समेत नो अफसरों के इखलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके अनुपालन में एडीएम न्यायिक व प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस हरिशंकर लाल शुक्ला ने सभी अफसरों को नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई समीक्षा में नौ अफसर डिफाल्टर चिह्नित हुए। इनके द्वारा निर्देश के बाद भी आईजीआरएस प्रकरणों का निस्तारण 31 जुलाई तक नहीं किया गया।
एडीएम न्यायिक हरि शंकरलाल शुक्ला ने बताया कि कार्रवाई के घेरे में एसडीएम मिश्रिख गिरीश झा के साथ ही एक्सईएन जल निगम कमलेश सिंह, पीओ डूडा सुधीर गिरी, जिला प्रबंधक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम राजेश कुमार, अधिशासी अधिकारी खैराबाद, पीओ नेडा राधेश्याम, प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मलखान सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक देवी सहाय तिवारी, अधिशासी अभियंता नलकूप खंड-दो चौधरी राम सिंह आए हैं। नोटिस में चेताया गया है कि दो दिन में लिखित जवाब न देने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को संस्तुति रिपोर्ट भेजी जाएगी।