{"_id":"6990bb7bf2f6afa0c00da0fd","slug":"notice-to-anm-if-vaccination-is-not-done-sitapur-news-c-102-1-slko1037-150182-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: वैक्सीनेशन न होने पर एएनएम को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: वैक्सीनेशन न होने पर एएनएम को नोटिस
Sat, 14 Feb 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
गोंदलामऊ। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर ने शनिवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज मिश्रा से वार्ता की व चिकित्सकों की उपस्थिति की जानकारी ली। लापरवाही मिलने पर एएनएम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं व समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। बेडशीट नियमित रूप से बदलवाई जाए। सभी अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित यूनीफार्म में रहें। डिलीवरी रजिस्टर का पूरा विवरण दर्ज कराया जाए। जन्म पंजीकरण प्रमाणपत्र डिस्चार्ज के समय ही उनके परिवारजन को दे दिया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि भर्ती मरीजों को भोजन व नाश्ते का वितरण सुनिश्चित किया जाए। फैमिली प्लानिंग के संबंध में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। डिलीवरी के बाद समुचित काउंसिलिंग करें। दवाओं से संबंधित समस्त रिकार्ड अपडेट रखे जाए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने मातृ सुरक्षा केंद्र पहुंचकर रजिस्टर देखा। मरीज से फोन के माध्यम से वार्ता करते हुए फीडबैक लिया। गर्भवती महिला की बुकलेट देखते हुए वैक्सीनेशन न होने पर एएनएम सरिता देवी को नोटिस जारी करने निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा, लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।