फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   No woolen for school kids

दिसंबर माह में भी स्वेटर से दूर है नौनिहाल

Thu, 12 Dec 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
No woolen for school kids
सीतापुर। दिसंबर माह में भी सभी नौनिहालों को स्वेटर नहीं मिल पा रहे है। हाल यह है वह सुबह ठंड से ठिठुरते हुए स्कूल आ रहे है। इसकी तस्दीक ऊपर दिए गए केस कर रहे है। इसकी वजह से उनको दिक्कतें आ रही है। परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहाल को सरकार की तरफ से निशुल्क स्वेटर दिए जाते है।
विज्ञापन

यह स्वेटर नवंबर माह में वितरित करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन टेंडर में देरी के चलते यह काम लटक गया था। उसके बाद नवंबर माह के आखिर में स्वेटर का टेंडर फाइनल हुआ। अब दिसंबर माह की पहला सप्ताह समाप्त हो चुका है। फिर भी सभी नौनिहालों को स्वेटर नहीं मिल सके। वह बिना स्वेटर के ही स्कूल पढ़ने आ रहे है। इससे नौनिहाल सुबह जब ठंड होती है तो वह बिना स्वेटर के ही स्कूल आते है।
विज्ञापन

इससे नौनिहालों को ठंड लगने की आशंका बनी रहती है। विभागीय जानकारों की मानें तो सीतापुर जिले के परिषदीय विद्यालयों में 70 फीसदी तक वितरण हो चुका है। महज तीस फीसदी विद्यालयों में स्वेटर वितरण होना बाकी है। ऐसे में अधिकांश जगहों पर नौनिहालों को स्वेटर नहीं मिल पाए जिस कारण इस ठंड में बच्चे ठिठुर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द सभी के पास होंगे स्वेटर
पूरे जिले में स्वेटर वितरण तेजी से चल रहा है। जल्द ही सभी नौनिहालों को स्वेटर मिल जाएंगे। सभी बीईओ को स्वेटर मिलने पर तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए गए है।
अजय कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed