{"_id":"67339dfdc9d60158440701e2","slug":"no-negligence-will-be-tolerated-in-the-development-of-naimisharanya-sitapur-news-c-102-1-slko1037-121886-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नैमिषारण्य के विकास में बर्दाश्त नहीं होगी कोई लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नैमिषारण्य के विकास में बर्दाश्त नहीं होगी कोई लापरवाही
Tue, 12 Nov 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री।
सीतापुर। नैमिषारण्य के विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है। इससे जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यह चेतावनी मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री त्रयंबकेश्वर शरण सिंह ने दी। वह नैमिषारण्य में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने नैमिषारण्य में पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की पीपीटी को देखने के साथ कहा कि चक्रतीर्थ मुख्य द्वार व अन्य द्वार को कॉरिडोर के रूप में विकसित करने के निर्माण कार्यों को तय समयावधि में पूरा कराया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
उन्होंने मिश्रिख में जंगलीनाथ मंदिर बरताल, चक्रतीर्थ कुंड व इंट्रेंस प्लाजा, मां ललिता देवी मंदिर के निकट पंचमुखी प्लाजा, कैलाश महादेव मंदिर व आश्रम परिसर, नैमिषारण्य हेलीपैड निर्माण, नैमिषारण्य को मुख्यमार्ग से जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण, तपोभूमि में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए शयनगृह, नैमिषारण्य में ध्रुव तालाब सौंदर्यीकरण, सिधौली-नैमिषारण्य रोड चौराहे से जुड़े कार्यों को भी शीध्र पूरा कराने के लिए निर्देशित किया। बैठक में विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, डीएम अभिषेक आनंद, एसपी चक्रेश मिश्र व सीडीओ निधि बंसल सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इमरजेंसी में 24 घंटे मौजूद रहे चिकित्सक
बैठक से पूर्व प्रभारी मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिसावां का निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं को भी परखा। उन्होंने आयुष्मान वार्ड में शौचालय व बाथरूम को ठीक व व्यवस्थित बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल की साफ सफाई पर विशेष तौर से ध्यान दिया जाए।
प्रभारी मंत्री ने निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 24 घंटे इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर चिकित्सक उपस्थित रहें तथा दवाओं की उपलब्धता भी बनी रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को फल भेंट करने के साथ ही सामुदायिक केंद्र के परिसर में पौधरोपण भी किया।
गो पूजन कर खिलाया गुड़ और फल
महोली (सीतापुर) जिला प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मंगलवार को कस्बे की कान्हा गोशाला का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद गायों का तिलक वंदन कर गुड़ व फल भी खिलाए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी श्रीश मिश्रा से गौशाला में व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। प्रभारी मंत्री गोशाला की साफ सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए।