फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   No Entry Zone city from 9am until 9pm

सुबह 9 से रात 9 तक शहर नो एंट्री जोन

Thu, 02 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 02 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
 No Entry Zone city from 9am until 9pm
अरोमा होटल लाइट प्वाइंट पर जाम की स्थिति - फोटो : अमर उजाला
शहर में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इस दौरान शहर नो एंट्री जोन रहेगा। मॉडल सिटी को लेकर तैयारियों में जुटे जिला प्रशासन ने ट्रैफिक दुरुस्त करने के लिए यह कवायद की है। ट्रैफिक पुलिस को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरुवार को शहर के व्यापारियों के साथ कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। 
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट रामसेवक द्विवेदी ने शहर के व्यापारियाें के साथ बैठक कर बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए खाका तैयार किया। सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक कांशीराम कॉलोनी से वैदेही वाटिका व इससे लिंकेज मार्गों से भारी वाहन शहर में प्रवेश करते हैं पर अब नो एंट्री के समय इन मार्गों पर कोई भी वाहन शहर में दाखिल नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन


इसके लिए जगह-जगह पर पुलिस कर्मियों व होमगार्ड लगेंगे। इसमें व्यापारियाें का सहयोग भी लिया जाएगा। एसडीएम सदर सर्वेश कुमार गुप्ता ने पॉलीथिन के प्रयोग न करने को व्यापारियों से सुझाव लिए। वहीं इसे कड़ाई से अभियान चलाने को कहा। इस दौरान सीओ सिटी रामसनेही यादव, एआरटीओ पंकज सिंह, टीएसआई अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed