{"_id":"600328228ebc3e32d344443f","slug":"no-corona-patients-found-in-the-district-sitapur-news-lko560214238","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नहीं मिला कोई कोरोना मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नहीं मिला कोई कोरोना मरीज
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना महामारी से निपटने के लिए शनिवार का दिन एतिहासिक रहा। इस दिन जहां कोरोना वैक्सीन की लांचिंग हुई तो वहीं कोरोना के मामले शून्य हो गए। पिछले 24 घंटे में एक भी पॉजिटिव केस जिले में नहीं मिला। इससे जिलेवासियों ने राहत की सांस ली है। एसीएमओ ने कहा, जब तक सभी लोगों के टीकाकरण न हो जाए, सतर्कता बरतें।
शनिवार सुबह से ही कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की शुरुआत होने की गहमागहमी चल रही थी। दूसरी ओर नए केस आने का सिलसिला भी चल रहा था। लेकिन इस वैक्सीन की शुरुआत से जिलेवासियों में खुशी थी। जब स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे की रिपोर्ट मीडिया से शेयर की तो शनिवार का दिन और खास बन गया।
एक भी केस पॉजिटिव न होने से स्वास्थ्य महकमा भी खुश है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया, जिले में कोरोना से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में पिछले 10 माह में शनिवार को तीसरा दिन था। जब एक भी केस सामने नहीं आया है। यह हम सबके प्रयास से हुआ है। जब तक सभी का टीकाकरण नहीं हो जाता है तब तक कोरोना प्रोटोकाल का सभी को पालन करते रहना है।