फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   No cash in ATM, bank are also closed

बंद रहे बैंक, एटीएम खाली, भटकते रहे लोग

Sun, 11 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
No cash in ATM, bank are also closed
बंद बैंक आफ बड़ौदा का एटीएम।

नोटबंदी के एक माह बाद भी हालात काबू में नहीं आ रहे हैं। शनिवार व रविवार को बैंकों में साप्ताहिक बंदी होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। एटीएम ने भी निराश किया। शहर के दो ही एटीएम से कुछ देर ही कैश निकल सका। आलम यह था कि घने कोहरे व ठंड में ठिठुर रहे लोग एटीएम के बाहर कतार में लगे दिखे।

विज्ञापन


रविवार भोर से ही जिला कोहरे की चादर से ढका हुआ था। इसके बावजूद रुपयों की जरूरत ने लोगों को हांड़कंपाऊ ठंड में घर से निकलने को मजबूर किया। कोई कंबल ओढ़े तो कोई जैकेट पहनकर ठिठुरता हुआ एटीएम की तरफ बढ़ा। जिले के 102 एटीएम में से जिला मुख्यालय पर मौजूद दो एटीएम ही चले।
विज्ञापन


इन एटीएम में भी रह रहकर कैश खत्म हो रहा था। भोर से चला सिलसिला देर रात तक चलता रहा। सुबह जो कतार लगी, वह देर रात तक कम होती नजर नहीं आई। कतार देखकर ही लग रहा था कि लोगों की जरूरतें बड़ी हैं, लेकिन सुविधाएं कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर रविवार को भी एटीएम लोगों के मानकों पर खरे नहीं उतर सके। उधर, बैंक के अधिकारी जिले के चेस्ट में पर्याप्त कैश मौजूद न होने की बात कह रहे हैं। जिसकी वजह से एटीएम में पर्याप्त कैश नहीं लोड किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed