फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   No cash for Daughter marriage

बेटी के निकाह को नहीं मिल रहा कैश

Tue, 27 Dec 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
No cash for Daughter marriage
बैंक

खाताधारकों को एक सप्ताह में 24 हजार रुपये निकालने की छूट है। जबकि विवाह वाले परिवारों को शर्तों के आधार पर ढाई लाख रुपये देने की बात कही जा रही है। बावजूद इसके बैंकों से 10 हजार रुपये तक निकाल पाना मुश्किल है।

विज्ञापन


कुछ ऐसी ही मुसीबत से इन दिनों गांजर का एक परिवार जूझ रहा है। बिटिया के निकाह की तारीख करीब आ गई है, लेकिन बैंक से रुपये नहीं निकल पा रहे हैं। थानगांव क्षेत्र के ग्राम रंगवा निवासी शरीफ की पुत्री रुखसाना बानो का विवाह बेहटा निवासी कलीम से होना है। 21 जनवरी को बारात आएगी।
विज्ञापन


शरीफ की मानें तो रेउसा के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में उसके दो खाते हैं। एक जॉइंट खाता है और दूसरा उसका अकेला खाता है। दोनों खातों में करीब सवा लाख रुपये जमा हैं। विवाह में करीब एक लाख रुपये का खर्च आना है, बीते एक माह से वह बैंक के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक महज 8 हजार रुपये दो बार में बैंक ने निकाल दिए हैं। शरीफ कहता है कि उसने इस संबंध में जिलाधिकारी से भी शिकायत की है। बैंक के अधिकारी मनमर्जी कर रहे हैं। यहां पर कोई सुनने वाला नहीं है। प्रधानमंत्री के द्वारा मांगे गए 50 दिन भी पूरे हो गए हैं, लेकिन व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। पैसे न निकले तो मेहमानों का स्वागत कैसे हो पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed