फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   No Ambulance, one more dead

नहीं मिली एंबुलेंस, प्रसूता की जान गई

Wed, 17 Aug 2016 11:44 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 17 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
No Ambulance, one more dead
एंबुलेंस - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला

एंबुलेंस के इंतजार में बुधवार को एक प्रसूता ने स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। प्रसव के बाद अधिक ब्लीडिंग होने पर महिला को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया था। परिवारीजनों ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर फोन किया। करीब तीन घंटे के इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी और प्रसव पीड़िता ने दम तोड़ दिया। मामला रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।

विज्ञापन


थानगांव के ग्राम आयोध्या पुरवा मुजेहना निवासी अभिलाष की पत्नी रजनी देवी (30) गर्भवती थी। बुधवार भोर रजनी को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिवार ने उसे रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सुबह 6:45 बजे रजनी ने एक पुत्र को जन्म दिया। जन्म देने के बाद से ही उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


ब्लीडिंग न रुकने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवालों ने सरकारी एंबुलेंस के लिए फोन किया और इंतजार करने लगे। करीब 3 घंटे बाद भी एंबुलेेंस नहीं पहुंची। इस दौरान रजनी की हालत बिगड़ती चली गई। थकहार कर घरवाले निजी वाहन का इंतजाम करने लगे इसी बीच प्रसूत ने 10:15 बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रसूता की मौत की खबर पाकर परिवारीजनों ने सीएचसी परिसर में जमकर हंगामा किया। हालांकि कुछ देर बाद ये लोग शव लेकर घर चले गए। स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. सुधा ने बताया कि प्रसव के बाद ब्लीडिंग तेज हो गई थी। स्थिति संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन हालत बिगड़ती चली गई।

महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। सरकारी एंबुलेंस न मिलने की वजह से उसकी मौत हो गई। उधर, एंबुलेंस सेवा-108 व 102 के अधिकारियों का कहना है कि सही जानकारी न मिलने की वजह से एंबुलेंस नहीं मिल सकी। यदि एंबुलेंस संचालन केंद्र को सही जानकारी मिल जाती, तो एंबुलेंस जरूर भेजी जाती। 


बात नहीं हो सकी
परिवार की कॉल रिसीव तो जरूर हुई, लेकिन बात पूरी नहीं हो सकी थी। जिसकी वजह से उन्हें एंबुलेंस नहीं मिल सकी। यदि बात पूरी होती, तो एंबुलेंस सेवा जरूर मिलती। महिला को घर से अस्पताल तक सरकारी एंबुलेंस से ही पहुंचाया गया था। 
अविनाश कुमार पांडेय, जिला प्रभारी 108 व 102  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed