{"_id":"5a36a3854f1c1b6a678c253f","slug":"nine-thousand-students-may-suffer-from-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ हजार विद्यार्थी परीक्षा से हो सकते वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ हजार विद्यार्थी परीक्षा से हो सकते वंचित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के करीब नौ हजार परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा वंचित हो सकते हैं। कारण यह कि इनके पास आधारकार्ड नहीं है। शासन ने इस बार उन्हीं छात्रों को परीक्षा में सम्मिलित कराने का निर्णय लिया है जिनके पास आधारकार्ड है। बिना आधारकार्ड के उनको इंट्री नहीं मिलेगी। ऐसे में विभाग ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा से पहले आधारकार्ड बनवाने की सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि वित्तीय लेनदेन से लेकर तमाम सरकारी योजनाओं में आधार कार्ड की अनिवार्यता पहले से लागू है। अब शिक्षा के क्षेत्र में भी इसे अनिवार्य किया जा रहा है। इस वर्ष यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में वही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे, जिनके पास आधारकार्ड होगा। इसे अनिवार्य कर दिया गया है। इसको लागू करने के पीछे फर्जी विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने से रोकना है।
विज्ञापन
इस पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। इस पर जनपद में 51 हजार 381 विद्यार्थी हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत हुए हैं। जबकि 37255 विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग का कहना है आवेदन भरते समय आधारकार्ड नंबर मांगा गया था। इसकी पुख्ता जानकारी विभाग के पास नहीं है कि कितने विद्यार्थियों ने आधारकार्ड नंबर भरा है।
विज्ञापन
फिर भी करीब दस फीसदी विद्यार्थियों के पास आधारकार्ड नहीं है। यह बिना आधारकार्ड के परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इनको परीक्षा कक्ष में तभी इंट्री मिलेगी जब उनके पास आधारकार्ड होगा। इसके विकल्प के तौर पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। इस बाबत कोई निर्देश भी नहीं आए हैं।