फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nine studs flowed in the strong current of the river, 100 bighas of land submerged

नदी की तेज धारा में बहे नौ स्टड, 100 बीघा जमीन जलमग्न

Fri, 27 Aug 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nine studs flowed in the strong current of the river, 100 bighas of land submerged
बिसवां तहसील क्षेत्र के गौलोक कोडर के मजरा निर्मलपुरवा गांव में बाढ़ के पानी से घिरे घर। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
रेउसा (सीतापुर)। रेउसा इलाके में शारदा व सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव हो रहा है। नदी की तेज धार में श्रीरामपुरवा व म्योढ़ी छोलहा गांव के पास नौ स्टड पानी में बह गए है। इससे इन गांवों की तरफ पानी तेजी से बढ़ने लगा है। अब इन गांवों से पानी महज 10 मीटर दूर रह गया है। सहमे 15 परिवार घर छोड़ पलायन कर गए हैं। करीब 100 बीघा जमीन पानी में समा गई है।
विज्ञापन

बिसवां तहसील में शारदा व सरयू नदी उफना गई है। गुरुवार को म्योढ़ी छोलहा व श्रीरामपुरवा के बीच बाढ़ राहत के लिए बनाए गए नौ स्टड पानी में बह गए हैं। इससे इन नदियों का पानी गांवों की तरफ बढ़ने लगा है। म्योढ़ी छोलहा व श्रीरामपुरवा से महज 10 मीटर दूर नदी बह रही है। इससे गांवों पर कटान का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

यहां के लोग पानी को लेकर भयभीत हो रहे हैं। इन गांवों के बीच पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाई गई सड़क भी पानी की चपेट में आ गई है। करीब सौ बीघा परती जमीन राजकुमार, बहोरन, संतू, गोकरन, बसंत, जंगबहादुर आदि की कटान में समा गई है। ग्राम पंचायत गोलोक कोडर के दुर्गापुरवा गांव के पास पानी आने से यहां के लोग भयभीत होकर अपना घर छोड़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गांव के राम प्रकाश, रामनिवास, जगेश्वर, सिपाही लाल, उदयराज, पप्पू, प्रताप, कमलेश, रामजस, किशोरी, दुर्गा प्रसाद, लल्लन, रामलाल, देशराज व रामदर्शन आदि लोगों ने गुरुवार को गांव से पलायन कर दिया है। इन लोगों ने सामान बटोरकर गांव के पश्चिम सूखे स्थान व बजहा प्लांट आजाद नगर में डेरा डाला है। बसंतापुर पुल के आगे पजहिया पुलिया के ऊपर पानी बह रहा है। इससे यहां पर गहरे गड्ढे हो गए है। लोग नावों के जरिये आवागमन कर रहे है। इससे पीड़ितों को मुसीबतें उठानी पड़ रही है।
संपर्क मार्गों पर भरा पानी, आवागमन का संकट
म्योढ़ी छोलहा व गोलोक कोडर ग्राम पंचायत बाढ़ की चपेट में है। संपर्क मार्गों पर पानी भरा हुआ है। ऐसे में आवागमन की एक मात्र साधन नावें ही बन रही है। प्रशासन भले ही ग्रामीणों को नावें उपलब्ध कराने का दावा कर रहा हो। लेकिन हकीकत में यह कहीं पर नजर नहीं आ रही हैं। ग्रामीण खुद ही नावों का इंतजाम कर रहे है। कई ग्रामीण जोखिम लेकर पानी के बीच से होकर निकल रहे हैं।

गुरुवार को बैरोजों से कम पानी छोड़ा गया है। पहले से जिन स्थानों पर पानी पहुंच गया है, वहां पर शुक्रवार को कमी आएगी। राहत कार्यों के लिए लेखपालों की टीमें क्षेत्र में तैनात की गई हैं। बराबर राहत पहुंचाई जा रही है।
अभिचल प्रताप सिंह, तहसीलदार बिसवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed