फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Night curfew in urban areas

नगरीय इलाकों में रात का कर्फ्यू

Sun, 11 Apr 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Night curfew in urban areas
सीतापुर। जिले में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर रविवार को डीएम विशाल भारद्वाज ने जिले के नगरीय इलाकों में रात का कर्फ्यू लगा दिया है। डीएम ने कहा कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी जरूरी सेवाओं पर छूट रहेगी। रात का कर्फ्यू सिर्फ नगरीय इलाकों (नगर पालिका व नगर पंचायत) में लगाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसे नहीं लगाया गया है। रात का कर्फ्यू 11 अप्रैल की रात 9 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो पाबंदियां लगाई गई हैं, उनका कड़ाई से पालन कराया जाएगा। डीएम ने लोगों से अपील की है कि कर्फ्यू में लगने वाली पाबंदियों का पालन करें। 19 अप्रैल के बाद परिस्थितियों को देखते हुए आगे कदम उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

इन सेवाओं को मिलेगी छूट
-समस्त आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय सेवाएं, आवश्यक वस्तुएं, दवाएं, सब्जी, फल, दूध, रसोई गैस आदि की आपूर्ति पूर्व की भांति चलती रहेगी। इन सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों, कोरोना वॉरियर्स, स्वच्छताकर्मी व डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े व्यक्तियों के ड्यूटी संबंधी आवागमन पर प्रतिबंध नहीं होगा। उनका परिचय पत्र पास की भांति मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर आने जाने वाले यात्रियों के आवागमन पर प्रतिबंध नहीं होगा। रेल, बस का टिकट पास की भांति मान्य होगा। यात्रियों के लिए टिकट को अनिवार्य रूप से रखना होगा। प्रवर्तन चेकिंग टीम द्वारा मांगे जाने पर दिखाना होगा।
-समस्त प्रकार की माल वाहन वाहनों के आवागमन में कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। राष्ट्रीय एवं राज्यमार्गो पर परिवहन जारी रहेगा। पेट्रोल पम्प खुले रहेंगे। सफाई, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, विद्युत प्रबंध, रेलवे रोडवेज आदि से संबंधित अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी संबंधित आवागमन के लिए इन प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे।
सभी वृहद निर्माण कार्य एक्सप्रेस-वे बड़े पुल व सड़कें लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्य सरकारी भवन व निजी प्रोजेक्ट जारी रहेंगे। मंडी से होने वाला थोक व्यापार अपने निर्धारित समय व मंडी परिषद द्वारा नियत समय के अनुसार संचालित होता रहेगा। थोक फल सब्जी खरीद बिक्री संबंधी आवागमन प्रतिबंधों से मुक्त होगा।
सरकारी व गैर सरकारी मीडिया व न्यूज रिर्पोटिंग संस्थान व संबंधित कार्यालय के रात्रिकालीन कर्मी अपने कार्यों के लिए प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। सुरक्षा सेवाओं सिक्योरिटी गार्ड, एटीएम, टेलीकॉम मेंटीनेन्स, आपातकालीन मेंटीनेन्स सेवा प्रदाता, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, एसी रिपेयर आदि आपातकालीन सर्विस कार्य के कारण बताने पर जाने दिए जाएंगे।
चीनी मिल एवं अन्य औद्यौगिक इकाईयों से जुड़े उद्योग भी सम्मिलित हैं। कोविड प्रोटोकॉल का कठोरता से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए चलते रहेंगे।
उत्सव की तरह मनाए वैक्सीनेशन
सीतापुर। चार दिवसीय टीका उत्सव का शुरुआत रविवार को आंख अस्पताल से हुई। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने फीता काटकर टीका उत्सव की शुरुआत की। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक कोविड वैक्सीनेशन का टीका उत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा।
इस टीका उत्सव में जनपद सीतापुर में 11 अप्रैल को कोविड वैक्सीनेशन का लक्ष्य 6021 रखा गया है। जबकि 12 से 14 अप्रैल तक 14046 का लक्ष्य रखा गया है। सीएमओ ने आशाओं के माध्यम से टीका उत्सव का प्रचार प्रसार किया जाए। 45 वर्ष से ऊपर छूटे हुए लाभार्थियों के मोबाइल कर टीका लगवाने का मैसेज भेजा जाएगा।
जिला अस्पताल में फिर बनाए गए गोले
पिछले बरस मार्च माह से कोरोना की शुरुआत हो गई थी। धीरे-धीरे कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा था। इस पर विभिन्न दुकानों, अस्पतालों व अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोला बना दिए गए थे। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन हो सके।
अब फिर से इन गोलों को बनाया जाना शुरू हो गया है। रविवार को जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर के सामने चौकोर गोले बना दिए गए है। इन गोलों में खड़े होकर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे।
सिर्फ दिखावे के लिए लगाई गई बल्ली
शहर में कंटेनमेंट जोन में भी लापरवाही दिख रही है। शहर के विजयलक्ष्मी नगर के एनसीसी चौराहे के पास एक मरीज कोरोना संक्रमित हुआ है। इस पर इस एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। लेकिन नगर पालिका ने कंटेनमेंट जोन को मजाक बना दिया है।
गली की चौड़ाई अधिक है। यहां एक छोटी बल्ली लगा दी है। जब पूरी सड़क कवर नहीं हुई तो एक पड़ोस में खड़े ठेले को खिसकाकर बल्ली को रख दिया गया है। लोग इस बल्ली को हटाकर निकल जाते हैं। इससे यह बल्ली केवल दिखावा बन गई है।

रेलवे स्टेशन पर नहीं दिख रही सख्ती
कोरोना का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लेकिन रेलवे स्टेशन पर कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन नहीं हो रहा है। रविवार को वेटिंग रूम में तमाम मुसाफिर ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे। इसलिए वह अपने साथियों के साथ झुंड में बैठे हुए थे। यह लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे, न ही मास्क लगाए थे। रेलवे प्रशासन की तरफ से भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed