फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   newyear

नववर्ष के आगमन पर मंदिरों व पार्को में उमड़ी भीड़

Sun, 02 Jan 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
newyear
फोटो-04 सीतापुर में नववर्ष पर सरोजनी वाटिका पार्क में मस्ती करते बच्चे। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। नया साल 2022 यानि शनिवार की सुबह लोगों ने सबसे पहले अपने बड़े, बुजुर्गों, माता-पिता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत की। इसके बाद मंदिरों में पूजन अर्चन करने को पहुंचे। किसी ने अपने आराध्य देव के दर्शन कर नए साल की शुरुआत की तो किसी ने बच्चों के साथ दिनभर मस्ती। पार्कों में पहुंचकर लुत्फ उठाया। हर ओर नए साल का उल्लास नजर आया। लोग नव वर्ष की खुशियों में सराबोर रहे।
विज्ञापन

2022 के आगमन का जश्न नये साल की पूर्व संध्या से शुरू हो गया था। लोग घड़ी की तरफ नजरे गड़ाए हुए बैठे थे। जैसे ही घड़ी की सुई 12 बजे के पार पहुंची, लोग जश्र में डूब गए। हैपी न्यू ईयर कहकर एक दूसरे को बधाई दी। कॉल करने का सिलसिला शुरू हुआ। मैसेज के माध्यम से एक दूसरे को बधाई दी। शनिवार सुबह होते ही लोगों में नए साल का सुरूर दिखाई दिया। बिस्तर से आंख खुलते ही नजर मोबाइल पर गई। ऐसा लग रहा था नए साल की सुबह खुशियों का पैगाम लेकर आई है। अधिकतर लोगों ने नये साल के पहले दिन की शुरुआत मंदिरों में पूरे परिवार के साथ पहुंचकर भगवान के दर्शन से की। भगवान को प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। बच्चों के साथ आनंद लेने के लिए परिवार पार्क पहुंचे। पार्कों में बच्चे खेलते हुए नजर आए। घर से आए लोग अपने साथ स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर लाए थे।
विज्ञापन

अफसरों ने एक-दूसरे को गुलदस्ता देकर दी बधाई
नव वर्ष के आगमन पर अफसरों ने अपने उच्चाधिकारियों को बधाई दी। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह को तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर ने उनको पुष्प गुच्छ दिया। नए वर्ष की बधाई दी। एसपी आरपी सिंह को एएसपी साउथ एनपी सिंह, एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित ने पुष्प गुच्छ देकर नए साल की शुभकामनाएं प्रेषित की। इसी तरह से सीडीओ, एडीएम, बीएसए समेत अन्य अफसरों को उनके ऑफिस में पहुंचकर बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैमिषारण्य में रही भीड़
नैमिषारण्य में नये वर्ष पर काफी भीड़ रही। अधिकतर लोग मां ललिता देवी के दर्शन करने पहुंचे। आदि गंगा गोमती में स्नान व आचमन करके दान पुण्य किया। इसके अलावा अन्य मठ मंदिरों में जाकर शीश नवाजा। अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। शहर के भी सभी मंदिरों में अन्य दिनों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की भीड़ थी, जो लोग बाहर नहीं जा सके। उन्होंने आसपास स्थित मंदिरों में पहुंचकर शीश झुकाया।

गुनगुनी धूम ने दोगुनी कर दी मस्ती
शनिवार को नए साल के पहले दिन मौसम ने भी लोगों का साथ दिया। सुबह से ही मौसम साफ रहा। गुनगुनी धूप निकल आई, इससे पार्क और गुलजार रहे। लोगों को मौसम का साथ मिलने से मस्ती करने में और मजा आया। पूरे दिन इलसिया, महावीर पार्क से लेकर सभी पार्क गुलजार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed